फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Many proposals passed in the meeting of Tilhar Municipality Board

तिलहर नगर पालिका बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव पास

Sat, 01 Jan 2022 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Many proposals passed in the meeting of Tilhar Municipality Board
तिलहर नगर पालिका बोर्ड की बैठक में चेयरमैन हाजरा बेगम और मौजूद सभासद। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। नगर पालिका सभागार में शुक्रवार को चेयरमैन हाजरा बेगम की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। सभासदों की मांग पर प्रत्येक वार्ड में भीषण सर्दी के मद्देनजर दो सौ कंबल और प्रत्येक वार्ड में आठ अलाव लगवाने सहित कई प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक के प्रारंभ में वरिष्ठ लिपिक पद पर रहे दिग्विजय सिंह को उच्च शिक्षा विभाग में कार्यभार ग्रहण कर अयोध्या महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। महिला सभासदों को चेयरपर्सन हाजरा बेगम, पूर्व चेयरमैन इमरान खान व ईओ सर्वेश कुमार कुशवाहा ने सभासदों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद बैठक की कार्रवाई प्रारंभ की गई। पारित किए गए प्रस्तावों में मृत्यु प्रमाण पत्र के अलावा अन्य प्रमाणपत्रों का शुल्क 50 रुपये किए जाने, पुरानी आवंटित पालिका आराजियों के किराये में पांच साल बाद 25 प्रतिशत बढ़ोतरी किए जाने, नागरिकों के स्वामित्व स्थानांतरण मामलों में बैनामा में दर्शाई गई कीमतों के मुताबिक शुल्क लिए जाने, आवंटित दुकानों के आगे सहन पर निर्माण किये गए स्थलों की पैमाइश कराकर किराया निर्धारित करने समेत विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। सभासद राधारमण मिश्रा ने प्रत्येक वार्ड के सभासद व नामित सभासद द्वारा पालिका की ओर से दो-दो सौ कंबल वितरण किए जाने व प्रत्येक वार्ड में आठ आठ स्थानों पर अलाव लगाए जाने प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने समर्थन करते हुए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कराया। ईओ सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि वार्ड के पीड़ित लोगों की सूची बनाकर दी जाए उसी के आधार पर कंबल का वितरण होना चाहिए। सभासद सुनील गुप्ता ने आईटीआई के समीप खुले नाले पर पत्थर डालने की मांग रखी, जिसे स्वीकृत किया गया। सभासद राधारमण में वार्ड की सड़क चार साल से न बनने पर नाराजगी जाहिर की। बैठक में सभासद मोहित गुप्ता, विकास गुप्ता, दिलीप सक्सेना, अफजाल, सुनील गुप्ता, मनोज कश्यप, सलीम वारसी, साजिद अंसारी सोनी, आलोक सिंह, रजिया खान, राखी गुप्ता के अलावा लिपिक इस्लाम अली, अयूब हुसैन, सुशांत कुमार, राजीव कुमार, कमलकांत, इरफान आदि शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed