फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Many places in the city including Garra bridge were jammed, passengers were upset

Shahjahanpur News: गर्रा पुल समेत शहर में कई जगह लगा जाम, परेशान हुए राहगीर

Thu, 08 Jun 2023 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 08 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Many places in the city including Garra bridge were jammed, passengers were upset
शाहजहांपुर में जेल रोड के बाहर लगी बैरिकेडिंग। संवाद
शाहजहांपुर। गर्रा नदी पुल पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे जाम लग गया। दोनों ओर से वाहन फंस गए। काफी देर बाद जाम खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं सीवर लाइन की खोदाई के कारण शहर में लोगों को दिनभर जाम से जूझना पड़ा। खासतौर पर जेल रोड पर खोदाई होने के कारण लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गर्रा फाटक पर सुबह करीब दस बजे जाम लग गया। भैंसें निकलने और वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने से स्थिति और बिगड़ गई। यहां ट्रैफिक लाइट भी लगी है, लेकिन यातायात फिर भी अनियंत्रित रहता है। जाम लगने से काफी देर तक लोग परेशान रहे। आगे जाम लगा देखकर गर्रा पुल से लोगों ने रास्ता बदल लिया और ककरा के नए पुल से होकर शहर में प्रवेश किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस करीब आधा घंटे बाद जाम खुलवा पाई। इसके बाद यातायात सामान्य हो पाया। जाम में जिला अस्पताल जाने वाले कुछ मरीज भी फंसे गए।
विज्ञापन

-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल रोड पर निकलना मुसीबत भरा
जेल रोड पर इन दिनों निकलना काफी मुश्किल भरा हो गया है। यहां पर सीवर लाइन की खोदाई की जा रही है। यहां पर हर समय काफी यातायात होने के कारण सीवर लाइन डाले जाने के स्थान से रूट डायवर्ट कर दिया गया है। बड़े वाहनों को बहादुरगंज की ओर भेजा जा रहा है। वहीं दोपहिया वाहनों को निकाला जा रहा है। यहां पर दिनभर लोग जाम से जूझते रहे। अंटा चौराहे तक लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। इसके अलावा लाल इमली चौराहे से घंटाघर जाने वाली सड़क पर भी लोगों को जाम की समस्या से परेशान होना पड़ा। इस रोड पर इतनी धूल उड़ती है कि लोग बमुश्किल वाहन चला पाते हैं। खासतौर पर बाइक सवार लोगों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed