फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   many PCC members leaves congress after Jitin Presad left party

शाहजहांपुर: जितिन के बाद कई और वरिष्ठ सदस्यों ने छोड़ी कांग्रेस, अब तक 11 पीसीसी सदस्य दे चुके हैं त्यागपत्र

Tue, 15 Jun 2021 02:37 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 15 Jun 2021 02:37 PM IST
सार

सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पीसीसी सदस्य शाहिद अनवर कुरैशी, पूर्व कार्यवाहक शहर अध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य जगदीश कुशवाहा, शरीफ उल्ला खां, विनय शर्मा, सुनील कुमार, पूनम वर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
 

विज्ञापन
many PCC members leaves congress after Jitin Presad left party
जितिन प्रसाद - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के कद्दावर नेता जितिन प्रसाद के भाजपा में जाने के बाद शाहजहांपुर के कांग्रेसी एक-एक कर इस्तीफे दे रहे हैं। सोमवार को भी कई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने त्यागपत्र दे दिया। अब तक 18 पीसीसी सदस्यों में 11 सदस्यों ने इस्तीफे प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पीसीसी सदस्य शाहिद अनवर कुरैशी, पूर्व कार्यवाहक शहर अध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य जगदीश कुशवाहा, शरीफ उल्ला खां, विनय शर्मा, सुनील कुमार, पूनम वर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रमोद मिश्रा, सिंधौली ब्लॉक अध्यक्ष सबील हसन, बंडा ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा ने अपना पद छोड़ने का एलान किया। पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहे चुके कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य विनीत मिश्रा, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भन्नू ने एक संयुक्त बयान में कहा कि अब कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व चाहे जितने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को शाहजहांपुर भेजकर डैमेज कंट्रोल का प्रयास कर ले, उनके मंसूबे पूरे होने वाले नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कांग्रेस पार्टी अपनी मूल विचारधारा से दूर होती चली गई। पार्टी के अंदर मजबूती से काम करने वाले व्यक्तियों को दरकिनार कर ऐसे लोगों को आगे बढ़ाया गया जो कांग्रेस की मूल संस्कृति को भी सही से नहीं पहचानते थे। उन्होंने कहा कि जितिन प्रसाद के इस जनपद के लोगों से पारिवारिक रिश्ते हैं। वह हर परिस्थिति में लोगों के सुख-दुख में सम्मिलित रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के दौरे पिकनिक के लिए ही ठीक रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed