फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Many farmers are shivering in the bitter cold because their paddy crop has not been weighed.

Shahjahanpur News: धान की तौल नहीं होने से भीषण सर्दी में ठिठुर रहे तमाम किसान

Fri, 19 Dec 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Many farmers are shivering in the bitter cold because their paddy crop has not been weighed.
बंडा उपमंडी के बाहर हाईवे पर खड़ी धान लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियां। संवाद
बंडा। उप मंडी स्थल के क्रय केंद्रों पर कई दिन से धान की तौल नहीं होने से भीषण सर्दी में किसान धान की ट्राॅलियों के साथ मंडी गेट पर हाईवे के किनारे ठिठुर रहे हैं। इनमें कई ऐसे किसान हैं, जो कई दिन से सर्द रातें खुले आसमान के नीचे बिताने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


उप मंडी में 24 क्रय केंद्र धान की तौल के लिए निर्धारित किए गए हैं। किसानाें का कहना है कि उन्हें न तो धान की तौल को टोकन दिया जा रहा है और न ही उनकी ट्राॅलियां मंडी के अंदर ले जाने की अनुमति दी जा रही है। ऐसे में कोहरे के चलते हाईवे पर कभी भी कोई हादसा हो सकता है। मंडी में गत शनिवार को लगभग 35 ट्राॅलियां का टोकन काटा गया। उनमें से 17 ट्राॅलियां अब तक बाहर खड़ी हैं।
विज्ञापन


हर क्रय केंद्र पर कागजों में रोजाना लगभग 300 क्विंटल धान की तौल दिखाई जा रही है। किसानों का आरोप है कि उनके नाम से जारी कागजों पर बिचौलियों की तौल दिखाने के लिए उनका अंगूठा लगवाया जा रहा है। किसान सत्यपाल ने बताया कि वह शुक्रवार को धान लेकर आए थे। तब से नेशनल हाईवे के किनारे लाइन में लगे हुए हैं। टोकन नहीं काटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबहादुर ने बताया कि छह दिन पहले धान लेकर मंडी आए थे लेकिन आज तक धान की तौल नहीं की गई। ठंड में रहने से तबीयत खराब हो रही है। डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय के अनुसार इस बारे में मंडी के अधिकारियों से बात करके किसानों के धान की तौल जल्द कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed