फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Many bridges built on rivers are dilapidated, there is a possibility of accident

जर्जर हैं नदियों पर बने कई पुल, हादसे की आशंका

Tue, 01 Nov 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Many bridges built on rivers are dilapidated, there is a possibility of accident
शाहजहांपुर। गुजरात के मोरबी में झूला पुल टूटने से तमाम लोगों की मौत होने जैसे हादसों का खतरा जिले पर भी मंडरा रहा है। पलिया-लखनऊ नेशनल हाईवे पर ब्रिटिश शासन काल में बनाए गए भैंसी नदी का पुल इतना जर्जर हो गया है कि कई जगह उसकी सड़क गायब हो चुकी है। इसी हाईवे पर सिंधौली में बना खन्नौत पुल भी जर्जर हो चुका है। उधर, सामरिक महत्व के लिपुलेख-भिंड हाइवे पर निगोही-बीसलपुर के बीच कठिना नदी पर बना पुल भी नीचे से दरक रहा है।
विज्ञापन

जर्जर भैंसी पुल पर ध्यान नहीं दे रहे अधिकारी
पुवायां। पलिया-लखनऊ हाईवे पर लकड़ी के पटलों के ऊपर लोहे की चादरें डालकर आजादी से पहले बनाया गया भैंसी नदी का पुल बेहद जर्जर हालत में हैं। पुल के लकड़ी के कई पटले टूट चुके हैं और वहां से नीचे नदी की सतह दिखने लगी है। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय भी एनएचएआई के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर पुल की मरम्मत कराने को कह चुके हैं, लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में पुल पर कभी बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि, पुल के पास से निकास बनाया गया है, लेकिन बाइक, कार और ट्रैक्टर पुल से ही निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

यातायात लायक नहीं रहा सिंधौली का खन्नौत पुल
सिंधौली। खन्नौत नदी पर दशकों पुराना पुल जर्जर हो चुका है और अब हाईवे पर वाहनों के बढ़ते बोझ को संभालने लायक नहीं रहा। बुजुर्ग बताते हैं कि पहले वर्तमान पुल से पूर्व दिशा में पुल बना था जो एक बार आई भयंकर बाढ़ में टूट गया और उसका मलबा अभी नदी में पड़ा है। पुल इतना संकरा है कि दिन में वाहनों के लिए वनवे व्यवस्था लागू करनी पड़ती है। इससे पुल के दोनों ओर अक्सर जाम लग जाता है। कभी-कभी दिन में कई बार जाम लग जाता है। अब कहा जा रहा है कि हाईवे फोरलेन बनने पर एनएचएआई पुल बनवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगोही-बीसलपुर के बीच कठिना पुल बेहद कमजोर
निगोही। लिपुलेख-भिंड हाईवे पर निगोही-बीसलपुर के बीच खनंका गांव की पुलिस चौकी के निकट कठिना नदी पर पांच दशक पूर्व पुल का निर्माण हुआ था। जब पुल बना था, उस वक्त की तुलना में वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ गया है। पुल पर जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं और नीचे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त है। मरम्मत नहीं होने पर यह पुल भी किसी दिन ढह सकता है। इसी हाईवे पर निगोहीके निकट अंग्रेजी हुकूमत के दौरान कैमुआ नाला पर बनाया गया पुल संकरा और जर्जर हो जाने से हादसे को दावत दे रहा है। इस मार्ग से शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कानपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, पीलीभीत, पिथौरागढ़, बरेली, दिल्ली आदि के वाहनों का तांता लगा रहता है। हालांकि, अब कैमुआ का नया पुल निर्माणाधीन है।

पलिया-लखनऊ मार्ग और लिपुलेख-भिंड मार्ग पहले राज्यमार्ग (स्टेट हाईवे) श्रेणी के थे। उस दौरान लोक निर्माण विभाग ने दोनों मार्गों पर सिंगल लेन पुल के स्थान पर नए पुल बनाने के प्रस्ताव शासन को भेजे थे, बाद में यह दोनों हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को दे दिए गए। एनएचएआई अब इन दोनों मार्गों को फोरलेन बनाने जा रहा है, इसके लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है। एनएचएआई के अधिकारियों को नए पुल निर्मित होने तक पुराने पुलों का नियमित रखरखाव करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। - रामसेवक द्विवेदी, नोडल अधिकारी (राजमार्ग)/एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed