फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Manu and her lover Dilip arrested for allegedly abetting the suicide of her husband, Anup.

Shahjahanpur News: पति अनूप को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी मनु और प्रेमी दिलीप गिरफ्तार

Tue, 04 Aug 2026 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Manu and her lover Dilip arrested for allegedly abetting the suicide of her husband, Anup.
पुवायां के गांव मजीदपुर के अनूप  को आत्महत्या के उकसाने की आरोपी अनूप की पत्नी मनु और मनु का प् - फोटो : Archive
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव मजीदपुर के अनूप को आत्महत्या के उकसाने की आरोपी पत्नी मनु और उसके प्रेमी गांव के ही दिलीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, अनूप कुमार (26) ने 31 जुलाई की दोपहर जहर खा लिया था। एक अगस्त को अनूप ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अनूप के भाई अखिल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उनकी भाभी मनु गांव के दिलीप से मोबाइल पर बात करती थी और उससे संबंध रखती थीं। इससे उनका भाई काफी परेशान रहता था।
विज्ञापन

भाभी और दिलीप के आत्महत्या के लिए उकसाने पर अनूप ने जहर खाकर जान दी है। पुलिस ने सोमवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद चालान कर दिया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि कोर्ट से मनु और दिलीप को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
थाने में बोली मनु, साहब जेल भेजने से पहले करा दो दिलीप से शादी
हरिओम त्रिवेदी
पुवायां। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान मनु को इस बात को कोई पश्चाताप नहीं था कि जिस अनूप के साथ उसने सात फेरे लिए थे, वह उसके कारण जहर खाकर जान दे चुका है। अनूप की मौत का तीसरा दिन होने के बाद भी मनु गम करने के स्थान पर इस बात पर आतुर थी कि उसकी दिलीप से शादी हो जाए।
मनु ने थाना प्रभारी आरके रावत को बताया कि उसका और दिलीप का प्रेम प्रसंग इसी वर्ष होली से शुरू हुआ था। दिलीप ने उसे रंग लगाया और बातचीत शुरू की तो उसे दिलीप से प्रेम हो गया। पति अनूप मजदूरी करने जाता था, तो वह जब चाहती दिलीप को कॉल कर घर बुला लेती थी।
दिलीप के परिजन भी प्रेम संबंधों के बारे में जानते थे। पति अनूप ने कई बार दिलीप से बात करते पकड़ा था और मना किया था, लेकिन वह नहीं मानी। 31 जुलाई को अनूप से उसे दिलीप से बात करते हुए पकड़ लिया था। अनूप ने भी दिलीप से बात की थी और कहा था कि क्या वह मनु को खुश रख पाएगा? दिलीप के हां कहने से अनूप परेशान हो गया था और पुवायां जाकर जहर खा लिया।
थाने में मनु से जेल भेजने से पहले दिलीप से शादी कराने की बात कही। दिलीप भी शादी करने के लिए तैयार था। पुलिस ने बताया कि इस तरह शादी नहीं हो सकती है तो दोनों ने कहा कि जेल से छूटने पर शादी कर लेंगे। अनूप की मौत का कारण बनने के बाद भी दोनों को कोई पछतावा नहीं था। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि मनु थाने में ही दिलीप से शादी कराने की जिद कर रही थी। (संवाद)

--
चाचा के पास रहेगा चार साल का मासूम
अनूप और मनु का एक चार वर्ष का पुत्र है। मनु की गिरफ्तारी के बाद बच्चे को उसके चाचा अखिल को सौंप दिया गया है। मनु के जेल से आने तक बच्चा अपने चाचा के पास ही रहेगा। मनु बच्चे के लिए भी ज्यादा फिक्रमंद नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed