फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   manrega

बजट की कमी से रुका शौचालयों का निर्माण

Fri, 02 Jan 2015 11:57 PM IST
Updated Fri, 02 Jan 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
manrega
केंद्र सरकार एक ओर स्वच्छ भारत अभियान के तहत घर-घर शौचालय बनाने पर जोर दे रही है तो दूसरी ओर मनरेगा के तहत अपने हिस्से का बजट देने में कंजूसी दिखा रही है। शौचालयों के निर्माण में अन्य कई बाधाओं से न केवल लाभार्थी बल्कि संबंधित अधिकारी भी खासे परेशान हैं। इसलिए प्रदेश सरकार का निर्मल भारत अभियान भी रफ्तार पकड़ नहीं पाया है। मौजूदा स्थिति यह है कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र में लक्ष्य की तुलना में 58 फीसदी आवास भी नहीं बन पाए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2012 से शुरू हुए निर्मल भारत अभियान के तहत अब तक जिले को 22006 शौचालय बनाने का लक्ष्य मिल चुका है। बावजूद इसके बीते वर्षों के नौ हजार से अधिक शौचालय नहीं बन पाए। चालू वित्त वर्ष की बात करें तो केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा मद से निर्माण बजट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने पर भी 12950 लक्ष्य के सापेक्ष अभी सिर्फ 9250 शौचालय बन सके।
विज्ञापन

हाल ही में प्रदेश स्तर पर हुई समीक्षा से पता चला कि तमाम जिलों में अभी तक लक्ष्य के आधे से भी अधिक शौचालय नहीं बन पाए। इसमें जनपद भी शामिल होने पर अधिकारियों ने निदेशक पंचायत राज के लिए तैयार की गई प्रगति रिपोर्ट में शौचालय निर्माण की बाधाओं को प्रमुखता दी है। रिपोर्ट में लाभार्थियों की ऑनलाइन इंट्री में देरी को भी शौचालय निर्माण में पिछड़ने का अहम् कारण बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शौचालय निर्माण में बाधाएं
0 मनरेगा के तहत शौचालय निर्माण में केंद्र सरकार के हिस्से का समय से बजट नहीं मिलना।
0 नदियों से खनन पर रोक लगी होने से रेता और मिट्टी की उपलब्धता में कमी।
0 लाभार्थियों की ऑनलाइन फीडिंग मेें देरी से स्वीकृत बजट राशि जारी करने में व्यवधान पड़ा।
0 मनरेगा में मजदूरी के नए मानक तय होने से मिस्त्री-मजदूरों द्वारा दिहाड़ी दरों में बढ़ोत्तरी।
0 लाभार्थियों द्वारा अपने हिस्से की रकम खर्च नहीं करना।



बरेली मंडल में जिले का पहला नंबर
‘कई कारणों से जिले में लक्ष्य की तुलना में लगभग 42 फीसदी शौचालय बन पाए हैं। बावजूद इसके प्रगति के मामले में अपना जिला बरेली मंडल मेें पहले स्थान पर है। निदेशक को शौचालय निर्माण में पिछड़ने के कारणों सहित रिपोर्ट देकर उनसे शौचालय के निर्माण बजट में बढ़ोत्तरी और नदियों तटवर्ती गांवों में मार्डनाइज्ड टायलेट बनाने के संबंध में दिशा-निर्देश लेंगे।’
-चंद्रिका प्रसाद, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed