फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Manoj's bowling and Mohit's batting helped Shahjahanpur beat Pilibhit.

Shahjahanpur News: मनोज की गेंदबाजी, मोहित की बल्लेबाजी से शाहजहांपुर ने पीलीभीत को हराया

Sun, 05 Oct 2025 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Manoj's bowling and Mohit's batting helped Shahjahanpur beat Pilibhit.
जीएफ कॉलेज खेल मैदान में आयोजित डॉ.गौर हरी सिंघानिया वेटरन क्रिकेट लीग में मैच के दौरान शॉट लगा
शाहजहांपुर। डॉ.गौर हरी सिंघानिया उत्तर प्रदेश टी-20 वेटरन क्रिकेट लीग में शाहजहांपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पीलीभीत को 57 रन से हरा दिया। मनोज ने पांच विकेट लिए, जबकि मोहित पाठक ने 61 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज के खेल मैदान में शाहजहांपुर टीम के कप्तान मनोज यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनका फैसला सही साबित हुआ। टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 149 रन बनाए। मोहित पाठक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

इरफान खान ने 45 रन का योगदान दिया। पीलीभीत की ओर से कप्तान जगदीश ने दो, राजेश और मनोज ने दो-दो विकेट हासिल किए। पीलीभीत की टीम 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 92 रन ही बना पाई। इसमें प्रफुल्ल ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। राजेंद्र कुमार ने 24 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर के कप्तान मनोज यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए। नईम, अभय सिंह, अनुज गुप्ता ने एक-एक विकेट पाया। मैन ऑफ द मैच कप्तान मनोज यादव रहे। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मोहित पाठक और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अभय सिंह गुर्जर रहे। इससे पहले खेल का शुभारंभ छावनी परिषद के नामित सदस्य अवधेश दीक्षित व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

मैच के अंपायर विशाल वर्मा और रवि शंकर तिवारी रहे। अंत में विजेता और उपविजेता टीम को एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर अध्यक्ष नूर आलम, सचिव मसूद कमाल, पैट्रिक दास,पंकज, मयूर खन्ना, शिवली, रजी उल्ला, आबिद व शिखर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed