फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Manoj and Sunita's family is living under a dilapidated roof.

Shahjahanpur News: जर्जर छत के नीचे गुजर कर रहा मनोज-सुनीता का परिवार

Sat, 22 Aug 2026 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Manoj and Sunita's family is living under a dilapidated roof.
तिलहर में मनोज के आवास की टूटी छत। संवाद
तिलहर। कलक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को शरीर पर डीजल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश करने वाले दंपती मोहल्ला मौजमपुर निवासी मनोज और सुनीता अपनी दो बेटियों के साथ पुराने मकान की जर्जर छत के नीचे गुजर-बसर कर रहे हैं। अधिकारियों ने दंपती की मांग के अनुसार उन्हें प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास स्वीकृत करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

आत्मदाह की कोशिश करने के दौरान अधिकारियों ने दंपती से बात की। इस पर मनोज ने पत्नी सुनीता को आउटसोर्सिंग के बजाय संविदा श्रेणी का वेतन और परिवार के रहने के लिए सरकारी योजना से आवास दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने उनकी आवास की मांग तत्काल स्वीकार कर ली, लेकिन संविदा का वेतन दिलाने में नियमों का उल्लेख करके कोई आश्वासन नहीं दिया। मनोज का आरोप है कि उनके पिता नगर पालिका में संविदा श्रेणी में कार्यरत थे। इसलिए उनकी पत्नी को भी संविदा का वेतन दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज ने कहा कि जो वेतन मिल रहा है उसमें भी कटौती की जा रही है। हालांकि, वेतन से कटौती के आरोप को नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने निराधार बताया।

ईओ ने बताया कि मनोज नौ माह तक अपने पिता की मृत्यु छिपाए रखकर उनकी पेंशन प्राप्त करते रहे। तत्कालीन एसडीएम अंजलि गंगवार के स्तर से सुनीता की आउटसोर्सिंग में नौकरी लगवाई गई। बाद में पालिका की ओर से गलत तरीके से ली गई पेंशन की वसूली के लिए सुनीता के वेतन से हर माह दो हजार रुपये की कटौती कराने की बात रखी, लेकिन मनोज ने पत्नी के वेतन से कटौती कराने से इन्कार कर दिया। ईओ के अनुसार मनोज को सरकारी आवास दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed