{"_id":"2761b8468d72b35e0240badb720dc5e2","slug":"mannequin-blow-in-the-ranks-and-police-altercation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुतला फूंकने पर शिवसैनिकों और पुलिस में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुतला फूंकने पर शिवसैनिकों और पुलिस में नोकझोंक
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के विरोध में खिरनीबाग चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतला फूंकने को लेकर कचहरी पुलिस चौकी के प्रभारी इंद्रेश कुमार और शिवसैनिकों में जमकर नोकझोंक हुई। चौकी प्रभारी ने पुतला छीनने की कोशिश की तो शिवसैनिकों ने उन पर आतंकवाद का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए पुतला छीन लिया और उसे आग के हवाले कर दिया। बाद में शिव सेना कार्यकर्ता सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह से मिले और उन्हें प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर सीमा पार से घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।
प्रदर्शन के लिए संगठन के कार्यकर्ता लोधीपुर में इकट्ठा हुए। वहां महिला प्रकोष्ठ की जिला प्रमुख सुनीता गुप्ता ने बैठक करके ज्ञापन का प्रारूप और आतंकवाद का पुतला तैयार किया। कार्यकर्ताओं का इरादा कलक्ट्रेट गेट पर पुतला फूंकने का था, लेकिन जीआईसी तिराहा होकर शिवसैनिक जैसे ही खिरनीबाग चौराहे पर पहुंचे, वहां पहले से मौजूद चौकी प्रभारी इंद्रेश कुमार ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसपर शिवसैनिक भड़क गए। उन्होंने आतंकवाद के साथ पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की, इस बीच चौकी प्रभारी ने झपट्टा मारकर पुतला छीन लिया। इससे भड़के शिव सैनिक राहुल मेहरोत्रा ने पुलिस के कब्जे से पुतला छीन लिया। कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग लगा दी। ज्ञापन देने वालों में शैलेश कुमार, मातादीन कश्यप, लाल बहादुर, पुष्पा देवी, रामदुलारी, संजीव श्रीवास्तव, रिंकू, शिवा गुप्ता, कुलदीप राठौर, रामू मौर्य आदि रहे।