{"_id":"67ac8595fd8cd5670d09756c","slug":"man-opened-fire-on-forest-workers-who-were-digging-pits-for-plantation-in-shahjahanpur-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पौधरोपण के लिए गड्ढे खुदवा रहे थे वनकर्मी, युवक ने कर दी फायरिंग, फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पौधरोपण के लिए गड्ढे खुदवा रहे थे वनकर्मी, युवक ने कर दी फायरिंग, फैली दहशत
Wed, 12 Feb 2025 05:21 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 12 Feb 2025 05:21 PM IST
सार
शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में पौधरोपण के लिए गड्ढे खुदवा रही वन विभाग की टीम पर किसान ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपी किसान को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में गांव पटई के पास पौधरोपण के लिए गड्ढे खुदवाते समय एक युवक ने वनकर्मियों पर फायरिंग कर दी। वनकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना से दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
गांव महुआ पाठक से पटई रोड किनारे पौधरोपण करने के लिए वन विभाग की टीम बुधवार को मशीन से गड्ढे खोदाई का काम करवा रही थी। इस दौरान गांव पटई के किनारे वनकर्मियों का एक किसान से जगह को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद किसान ने अपने ताऊ की लाइसेंसी राइफल लेकर वनकर्मियों पर फायर कर दिया। फायरिंग होने पर वनकर्मी मौके से भाग निकले। वनकर्मियों ने घटना की जानकारी अधिकारियों और पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को राइफल के साथ पकड़कर थाने ले आई है। उससे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि वनकर्मियों की ओर से तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन