{"_id":"5e73c21a8ebc3e76ad6482ba","slug":"man-murdered-body-found-in-river-shahjahanpur-news-bly400155346","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण की हत्या कर शव नदी में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण की हत्या कर शव नदी में फेंका
विज्ञापन
तिलहर। क्षेत्र के गांव सहवेगपुर निवासी 50 वर्षीय पेशकार उर्फ पंडित की हत्या कर उसका शव गर्रा नदी में फेंक दिया गया। नौवें दिन शहर की चौक कोतवाली क्षेत्र में अब्दुल्लागंज के पास गर्रा नदी से उनका शव बरामद किया गया। मृतक के बेटे ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चूंकि गुमशुदगी तिलहर थाने में दर्ज थी। इसलिए शव को तिलहर पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
गांव सहवेगपुर निवासी 50 वर्षीय पेशकार उर्फ पंडित को उनका साढू राजेंद्र घर से बुला कर ले गया था लेकिन वह वापस नहीं लौटे। परिजन ने तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। साढू राजेंद्र ने भी कोई जानकारी नहीं दी। पेशकार के घर वाले राजेंद्र ने घर पहुंचे तो यहां उनके साथ मारपीट की गई और उन पर पथराव किया गया। इसके बाद घर वालों ने मामले की गुमशुदगी तिलहर थाने में दर्ज करा दी। बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित गर्रा नदी में एक व्यक्ति के शव पर चील कौवे मडरा रहे थे। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन वहां पहुंचे और उन्होंने कपड़ों से पेशकार की शिनाख्त की। मृतक के पुत्र गुरुदेव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पिता पेशकार को 11 मार्च को पिता के साढू गांव मोहनपुर निवासी राजेंद्र ,शाहजहांपुर के अजीजगंज निवासी करनलाल और करन का साला राई खेड़ा निवासी विनोद घर से बुलाकर ले गए थे। जब उसके पिता घर नहीं लौटे तब उसने उन लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। मृतक के पुत्र ने तीनों पर पिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सीओ मंगल सिंह रावत और कोतवाल सुनील अहलावत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।