{"_id":"681f3b055baffde4cf08eb2f","slug":"man-fell-10-meters-away-after-being-hit-by-a-car-accident-caught-on-cctv-in-shahjahanpur-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident Video: कार की टक्कर से 10 मीटर दूर जाकर गिरा युवक... मौत, हादसा देख कांपा लोगों का कलेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident Video: कार की टक्कर से 10 मीटर दूर जाकर गिरा युवक... मौत, हादसा देख कांपा लोगों का कलेजा
Sat, 10 May 2025 05:14 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 10 May 2025 05:14 PM IST
सार
शाहजहांपुर के बंडा में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने उड़ा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।
विज्ञापन
हादसा सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
शाहजहांपुर के बंडा में पूरनपुर रोड पर शुक्रवार शाम कार की टक्कर लगने से सड़क पार कर रहे सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव पसगनपुर निवासी 28 वर्षीय अमित की मौत हो गई। यह हादसा वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि अमित वेटर का काम करता था। वह काफी समय से बंडा के धर्मपुर गांव में अपने बहनोई नरेंद्र के घर रह रहा था। वह शुक्रवार की दोपहर पूरनपुर रोड पर महौलिया गांव के पास मैरिज लॉन से निकलकर रोड पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से अमित हवा में उछलकर करीब 10 मीटर दूर जाकर गिरा।
विज्ञापन
परिजनों में मचा कोहराम
हादसा देख लोग दौड़ पड़े। उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद घायल अमित को बंडा सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद अमित को राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुन उसके परिवार में कोहराम मच गया। शव को देख परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जहां परिजनों ने बताया कि हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक पांच भाइयों में बड़ा था। हादसे के बाद मृतक के भाई सुमित, जितेंद्र, हर्षित व अर्चित गुमसुम हो गए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन