फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man dies after being bike hit by a car angry family members block the highway in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम

Sat, 13 Jun 2026 12:08 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 13 Jun 2026 12:08 PM IST
सार

तिलहर में शनिवार को बरेली-शाहजहांपुर हाईवे पर बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया, जिससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा। 

विज्ञापन
man dies after being bike hit by a car angry family members block the highway in Shahjahanpur
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर में बरेली-शाहजहांपुर हाईवे पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गांव रुजवारी निवासी अंशुल पांडेय (25 वर्ष) की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। इस घटना से करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन


अंशुल अपनी बहन डोली पांडे को शाहजहांपुर छोड़ने जा रहे थे। पूर्वी भक्सी तिराहा के पास उनकी बाइक एक कार से टकरा गई। अंशुल गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक महिला को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने परिजनों को कराया शांत 
अंशुल पांडे की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। उन्होंने टक्कर मारने वाली कार को सड़क पर खड़ा कर दिया। सूचना पर एसडीएम जीत सिंह राय, सीओ इशिका सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर सुनील यादव पुलिस टीम के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े नौ से साढ़े दस बजे तक जाम लगा रहा। हादसे के बाद पिता अजीत पांडे, मां मिथिलेश और बहन डोली पांडे सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed