फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man died by currnet during rangshala

हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत, छह घायल

Tue, 18 Feb 2020 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
man died by currnet during rangshala
बाराकलां। शादी समारोह के दौरान थाना कलान के गांव बिरिया गरेली में रविवार रात रंगशाला की ट्रॉली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगने से गांव के ही 16 वर्षीय श्यामू की मौत हो गई जबकि छह अन्य महिलाएं करंट की चपेट में आकर घायल हो गईं। घायलों को कलान सीएचसी भेजा गया, जहां से एक महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बिरिया गरेली गांव में रामसरन की बेटी की बरात बदायूं के नवादा गांव से आई थी। बरात में रंगशाला का भी आयोजन किया गया था। ट्रैक्टर ट्रॉली पर रंगशाला का स्टेज सजाया गया था। रात करीब 11 बजे रंगशाला में नाच-गाना हो रहा था। इसी बीच ट्रॉली पर रंगशाला के लिए बनाया गया लोहे का स्टेज हाईटेंशन लाइन से छू गया और उसमें करंट उतर आया। स्टेज पर मौजूद गांव के रक्षपाल का बेटा श्यामू करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डांस करने वालीं नर्तकियां कूदकर तख्त पर आ गईं, इससे वे बच गईं। मगर ट्रॉली के पास खड़ी राधिका, जय देवी, कुसुम और छोटी करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। परिवार वाले श्यामू सहित सभी घायलों को लेकर सीएचसी कलान पहुंचे। वहां डॉक्टर ने श्यामू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी छोटी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य को भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन

झटका लगते ही मची भगदड़
जिस वक्त रंगशाला का स्टेज हाईटेंशन लाइन से छुआ, उस समय तमाम लोग स्टेज के साथ ही आसपास खड़े होकर नाच गाना देख रहे थे। तंबू में लगे लोहे का पाइप जैसे ही हाईटेंशन लाइन से छुआ तो चिंगारी उठने के साथ ही ट्रॉली को पकड़े खड़े कई लोग उसकी चपेट में आ गए। जोरदार झटका लगने से लोगों की चीखें निकलीं तोे वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। इससे वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों के बीच पूरी की गई शादी की रस्म
हादसे में एक मौत और छह लोगों के झुलसने से गांव में मातम छा गया। शादी की खुशियां गमगीन माहौल में बदल गई। इसके बाद शादी की रस्म भी कुछ ही लोगों के बीच अदा की गईं। फिर रात में ही बिना बैंडबाजे के दुल्हन को विदा कर दिया गया।
काफी समय से झूल रहे हैं तार, अधिकारियों ने नहीं ली सुध
गांव वालों के मुताबिक जो तार हादसे की वजह बने वे लंबे समय से ढीले होकर झूल गए हैं। उन्होंने कई बार स्थानीय उप केंद्र के कर्मचारियों से इन्हें ठीक करने को कहा। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को भी शिकायती पत्र देकर इन तारों को कसवाने की गुहार लगाई गई, लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी। अब ये तार हादसे की वजह बन गए।

काश मानी होती ड्राइवर की बात
रंगशाला का ट्रैक्टर चला रहे ड्राइवर ने जब तार लटकते हुए देखे तो लोगों से ट्रैक्टर उधर से निकालने से मना कर दिया, लेकिन रंगशाला में शराब पीकर नाच रहे लोगों ने जबरन ट्रैक्टर उस ओर बढ़वा दिया। इसके बाद ड्राइवर समेत वहां नाचने वाले सभी मौके सेे फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed