{"_id":"683feb64bb0b199d850038ad","slug":"man-committed-suicide-by-shooting-himself-with-a-rifle-in-pilibhit-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बहन ने नहीं खोला घर का दरवाजा, शराबी भाई ने राइफल से खुद को गोली मारकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बहन ने नहीं खोला घर का दरवाजा, शराबी भाई ने राइफल से खुद को गोली मारकर दी जान
Wed, 04 Jun 2025 12:28 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:28 PM IST
सार
शाहजहांपुर में शराब पीने के आदी व्यक्ति ने अपनी बहन के घर के बाहर आत्महत्या कर ली। वह शराब पीने के लिए रुपये मांगने बहन के घर पहुंचा था। बहन ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने राइफल से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई निवासी विनोद राठौर (55 वर्ष) की मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे राइफल से गोली लगने से मौत हो गई। उनकी आंख के पास गोली लगी है। पुलिस के अनुसार, विनोद ने आत्महत्या की है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
शराब पीने के आदी विनोद राठौर की बहन ललिता राठौर का मकान कुछ दूरी पर स्थित है। ललिता को पति की मौत के बाद उनकी जगह पर विकासभवन में चतुर्थ श्रेणी पद पर नौकरी मिली थी। मंगलवार देर रात विनोद शराब पीने के लिए ललिता के घर पर रुपये लेने गया था। वहां दरवाजा बंद होने पर खटखटाया, लेकिन बहन ने उसके हाथ में राइफल को देखकर गेट नहीं खोला। वह काफी देर तक दरवाजा खुलवाने का प्रयास करता रहा। इस बीच राइफल से गोली लगने से विनोद की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP News: यूट्यूब से सीखा अफसरों का अंदाज, वर्दी पहन फर्जी इंस्पेक्टर बन गया शहजाद, बीवी ने खोली पोल
विज्ञापन
सूचना पर चौक इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस की टीम ने फॉरेंसिक जांच कर साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने राइफल भी कब्जे में ले ली है। पुलिस के अनुसार, विनोद ने अपनी सारी जमीन शराब के नशे के लिए बेच दी। उसकी पत्नी व करीब 20 साल का बेटा भी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि विनोद ने आत्महत्या की है।