{"_id":"633b0929fae1bd1a995650cc","slug":"man-climbs-on-tower-after-wife-not-returned-from-in-laws-house-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: खुटार में टॉवर पर चढ़ा गोला का युवक, मायके से पत्नी के नहीं आने से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: खुटार में टॉवर पर चढ़ा गोला का युवक, मायके से पत्नी के नहीं आने से था परेशान
Mon, 03 Oct 2022 09:39 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 03 Oct 2022 09:39 PM IST
सार
दौलतगंज निवासी देशराज ने बताया कि उसकी शादी थाना नीमगांव के ग्राम पैला निवासी लाड़ली देवी से हुई है। तीन वर्ष से पत्नी मायके में रहती है। कई बार उसने घर लाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं आई। इससे परेशान होकर वह सोमवार सुबह खुटार गया और टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
पत्नी के ससुराल नहीं आने पर युवक टावर पर चढ़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मायके में रह रही पत्नी के न आने पर लखीमपुर खीरी के थाना गोला के गांव दौलतगंज निवासी देशराज (35) खुटार स्थित टॉवर पर चढ़ गया। सात घंटे बाद उसकी मां मौके पर पहुंची तो वह उनके समझाने पर नीचे आया। पुलिस ने उसे मां के साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन
दौलतगंज निवासी देशराज ने बताया कि उसकी शादी थाना नीमगांव के ग्राम पैला निवासी लाड़ली देवी से हुई है। तीन वर्ष से पत्नी मायके में रहती है। कई बार उसने घर लाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं आई। इससे परेशान होकर वह सोमवार सुबह खुटार पहुंचा और सरकारी जूनियर हाईस्कूल के पास लगे एक टॉवर पर चढ़ गया। सुबह पांच बजे टॉवर पर चढ़ने के काफी देर बाद आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद आठ बजे पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने देशराज को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह टॉवर से नहीं उतरा। इसके बाद नगर के ही एक युवक को टॉवर पर चढ़ाकर बात की गई और उसके नाम-पता की जानकारी लेकर गोला पुलिस से संपर्क किया गया।
विज्ञापन
दोपहर में गोला थाने की पुलिस उसकी मां श्यामवती और ग्राम प्रधान महेंद्र कुमार को लेकर मौके पर पहुंची। मां के समझाने पर देशराज टॉवर से नीचे उतर आया और पुलिस उसे लेकर थाने पहुंची। काफी देर तक पूछताछ करने के बाद उसे समझाकर मां और प्रधान के साथ घर भेज दिया गया। इस मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौजूद रही।