फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Man arrested for abetting young woman's suicide.

Shahjahanpur News: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार

Tue, 28 Apr 2026 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for abetting young woman's suicide.
सिंधौली थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। सिंधौली थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह मेन रोड पर घेराबंदी की। युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मूड़ा हारिस निवासी शान मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रविवार की शाम युवती ने घर के बाहर बिजली के खंभे पर चढ़कर नंगा तार पकड़ लिया था। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतका के पिता ने मूड़ा हारिस निवासी शान मोहम्मद व मुड़िया मोड़ के पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि विवेचना दरोगा सचिन कुमार को दी गई थी। जांच में प्रकाश में आया कि आरोपी शान मोहम्मद बढ़ई का काम करता था। वह काम के सिलसिले में युवती के घर जाता था। इसी वजह से उसकी युवती से नजदीकी हो गई थी। परिजनों ने इसका विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2025 में युवती का विवाह सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत किसी अन्य से करा दिया गया, लेकिन वह अपनी ससुराल नहीं गई। इसी बीच फिर से आरोपी से युवती का संपर्क हो गया। युवती के मनमुताबिक विवाह न होने से क्षुब्ध होकर व आरोपी शान मोहम्मद के विवाह के लिए दबाव बनाए जाने के कारण युवती ने आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed