फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man arrest in booth agent murdor case

बूथ एजेंट हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बोला-आवेश में मारी गोली

Sun, 20 Feb 2022 07:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 07:17 PM IST
विज्ञापन
man arrest in booth agent murdor case
निगोही पुलिस की गिरफ्त में हत्या आरोपी राजेश्वर सिंह । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
निगोही। क्षेत्र के गांव विक्रमपुर चकौरा में सपा के बूथ एजेंट सुधीर सिंह यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेश्वर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद हुआ है। आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने स्वीकारा कि आवेश में आकर उसने सुधीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

तिलहर विधानसभा के निगोही के प्राथमिक विद्यालय चकौरा में बने मतदान केंद्र के बूथ एजेंट सुधीर सिंह यादव ने दूसरे पक्ष द्वारा फर्जी मतदान को आई युवती का विरोध किया था। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने शाम को सुधीर पर हमला किया था। शाम को जैसे-तैसे पुलिस ने विवाद निपटा दिया था, लेकिन अगले दिन 15 फरवरी की सुबह राजेश्वर सिंह ने अपने साथियों के साथ सुधीर के घर पर हमला कर दिया था। आरोप है कि राजेश्वर ने तमंचे से गोली मारकर सुधीर की हत्या कर दी। दूसरे पक्ष का वीरेंद्र भी गोली लगने से घायल हो गया था।
विज्ञापन

हत्याकांड में पुलिस ने विशेष यादव और राकेश सिंह को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था। शनिवार रात 12 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव गांगेपुर के पास से मुख्य आरोपी राजेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह निगोही से भागने की फिराक में था। राजेश्वर ने पुलिस को बताया कि वह मतदान के दौरान हुए विवाद के चलते गुस्से में था। इस मामले में अनुज सिंह, सुशांत सिंह व एक अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर हैं। सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed