फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   makar sankranti khichdi bhoj

दिनभर चले खिचड़ी पूड़ी-सब्जी के भंडारे

Wed, 14 Jan 2015 11:46 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 14 Jan 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
makar sankranti khichdi bhoj
मकर संक्रांति शहर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। यह पर्व कल बृहस्पतिवार को भी मनाया जाएगा। बुधवार को सुबह से शहर में चाय और खिचड़ी के भंडारे शुरू हो गए। इसके अलावा घरों में भी महिलाआें और पुरुषों ने कच्ची खिचड़ी, मूंगफली, रेवड़ियां, फल, वस्त्र आदि जरूरतमंदों को दान किए।
विज्ञापन

दान-पुण्य के लिए हिंदू समाज में मकर संक्रांति पर्व का विशेष महत्व है। इसी भावना से लोगों ने शहर में जगह-जगह स्टाल लगाकर राहगीरों को कड़ाके की सर्दी में गरमागरम चाय और खिचड़ी खिलाई। कुछ स्थानों पर सब्जी-पूड़ी के भी स्टाल देखे गए। लोगों ने इन स्टालों पर भरपेट भोजन कर आयोजकों को धन्यवाद दिया। आरएसएस की शिवाजी शाखा की ओर से शिव मैरिज लॉन में वृहद रूप से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ सांसद कृष्णा राज ने किया। इसके बाद नगर शारीरिक प्रमुख देवेश कुमार सिंह की देखरेख में सामूहिक खिचड़ी भोज चलाया गया। भंडारे में अनुज कुमार सिंह, अशर्फी सिंह, महेंद्र पाल, राम नहोरे मिश्रा, शिवओम सक्सेना, सुबोध मिश्रा आदि का योगदान रहा। भाजपा की ओर से न्यु आदर्श पब्लिक स्कूल गदियाना में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर विधायक सुरेश खन्ना ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। भोज में नगर मंत्री छंगेलाल राठौर, विनोद राठौर, मुकेश राठौर, शीलेंद्र, चंद्र किरण, स्वामी दयाल भोजवाल आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की ओर से बाबा विश्वनाथ मंदिर में खिचड़ी के पैकेट बांटे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष टीएन श्रीवास्तव, वीके अस्थाना, केके श्रीवास्तव, अनूप राना, महेश चंद्र श्रीवास्तव आदि का सहयोग रहा। मोहनगंज में व्यवसायी स्व. हरीश अनेजा की स्मृति में अनेजा हाउस पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर परवेश यादव, राजेश शर्मा, रजनीश सक्सेना, आनंद कुमार, अनिल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकर संक्रांति भंडारा समिति की ओर से घंटाघर पर परंपरागत ढंग से पूड़ी, सब्जी, खीर, पुलाव का भंडारा चलाया गया, जिसमें राहगीरों ने खूब आनंद लिया। भंडारा में सांसद कृष्णा राज ने पहुंचकर आयोजकों की सराहना की। व्यवस्था में राजेश गुप्ता, कुलदीप सिंह, दिनेश शर्मा, राज कुमार खंडेलवाल, पंकज वर्मा आदि का योगदान रहा।
अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल की ओर से राजकीय इंटर कालेज चौराहा पर स्टाल लगाकर चाय और खिचड़ी भोज चलाया गया। आयोजन में जिलाध्यक्ष आशीष वाजपेयी, मनोज अग्निहोत्री, शैलेंद्र गुप्ता, सत्यदेव शर्मा, कल्लू आदि का योगदान रहा।
जेसीआई की ओर से बत्रा महफिल के समीप वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्लब के सदस्यों ने राहगीरों को भोज कराने के साथ जरूरतमंदों को वस्त्र भी बांटे। आयोजन में अध्यक्ष अमित गुप्ता, संयोजक प्रयांक गुप्ता, आनंद गुप्ता, किशोर गुप्ता, अमृत विर्क आदि का योगदान रहा।
इसके अलावा सदर में एलआईसी भवन के पास, बहादुरगंज, छोटा चौक, बड़ा चौक, मंडी मोड़, कटियाटोला, लाल इमली चौराहा मार्ग, रेलवे स्टेशन मार्ग, जलालनगर, दलेलगंज, सरायंकाइयां, गोविंदगंज, केरूगंज, कृष्णानगर आदि क्षेत्रों में भी खिचड़ी, पूड़ी-सब्जी और चाय के भंडारे चले।
रौसरकोठी। क्षेत्र के प्राचीन मां लालता देवी मंदिर में खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने देवी मइया के दर्शन करके मत्था टेका और बाद में खिचड़ी भोज छका। इस मौके पर राहुल पाठक, श्यामबाबू दीक्षित, अजीत सिंह, शिवकरन पांडेय, प्रतीक मिश्रा आदि का योगदान रहा।
पुवायां। मकर संक्रांति के अवसर पर नगर के चौराहा बाजार में सर्राफा व्यापारी शोभित अग्रवाल ने भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान गरीबों को कंबल भी वितरित किए गए। आयोजन में कन्हैया देवल, शिवम, शेखर देवल, रमेश, प्रखर गुप्ता आदि का सहयोग रहा। गांव धारा के शिव मंदिर पर आयोजित समरसता भोज में तमाम लोगों ने भोजन किया। आयोजन में मुकेश गुप्ता, मनोज कुमार, प्रदीप बैरागी, आदेश, राजेश गुप्ता सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा। गायत्री चेतना केंद्र पुवायां पर भंडारे के आयोजन में एकता भारद्वाज, प्रगति भरद्वाज, दिलीप कुमार, अमरपाल गुप्ता, श्यामाचरण शर्मा सहित कई लोगों का सहयोग रहा।
खुटार। मकर संक्रांति के अवसर पर नगर के चूड़ी वाली गली में आयोजित भंडारे में नीशू, संजीव मिश्रा, अंकित, गुलरहानाथ बाबा स्थान पर आयोजित भंडारे में मुकेश मिश्रा, अनुपम शुक्ला, शिवशंकर तिवारी, विजय प्रकाश अवस्थी, मेन मार्केट में आयोजित भंडारे में आशीष मिश्रा, मोहित शर्मा आदि का सहयोग रहा।
रामपुर कलां। गांव रामपुर कलां में सिद्ध बाबा के स्थान पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। आयोजन में अशोक गुप्ता, विमलेश शुक्ला, सरोज गुप्ता, अमित कुमार, सुमित सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा। गांव नवाजपुर के देवस्थान पर भी भंडारे का आयोजन किया गया।
चांदपुर। गांव नवदिया ओरीलाल के बाबा मस्तराम सरस्वती विद्या मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। आयोजन में प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश तिवारी, आदित्यप्रकाश त्रिवेदी, हरीश कुमार, महेंद्रपाल, शशि तिवारी, मुनीशा वर्मा, मनोज शुक्ला सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा।
खुदागंज। मां शीतला देवी दुर्गा जागरण मंच के द्वारा नगर स्थित एमएलडी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के गेट पर मकर संक्त्रसंति के पर्व पर सांई भोज का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को खिचड़ी भोज कराया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। आयोजन व्यवस्था में कुलदीप बाथम, शेखर गुप्ता, संजीव गुप्ता, कृष्ण प्रकाश शर्मा, रामप्रताप राठौर आदि का सहयोग रहा।
सेहरामऊ दक्षिणी। मकर सक्त्रसंति (खिचड़ी)के महापर्व पर कस्बा तिराहा स्थित प्रताप मार्केट में प्रधानाचार्य पदम सिंह, निलय सिंह, राजन सिंह, रामदत्त सिंह तथा तिवारी मार्केट में सुरेश कुमार राठौर, रमेश सर्राफ , सन्तोष, अनुज रिंकू, गोविंद आदि ने स्टाल लगाकर खिचड़ी वितरित की।
मिर्जापुर। मकर संक्रांति पर्व पर जरीनपुर गांव में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों के साथ ही गंगा स्नान से लौटे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। खिचड़ी भोज की व्यवस्था में कलक्ट्रेट कर्मी दिनेश चंद्र दीक्षित का विशेष सहयोग रहा।

घरों में भी खूब दी
गई दान-दक्षिणा
मकर संक्रांति पर घरों में भी दान-पुण्य खूब चला। सुबह से ही महिलाओं ने स्नान-ध्यान से निवृत्त होकर जरूरतमंदों के लिए कच्ची खिचड़ी तैयार कर रख ली थी। घरों में खिचड़ी मांगने वाले उमड़ते रहे। गृहणियों ने उन्हें खिचड़ी के अलावा मूंगफली, रेवड़ियां, फल, सब्जी, नगद भी दान किया। इसके अलावा पुरुषों ने मंदिरों में तथा मान्यपक्ष और कन्याओं को भी खानपान की वस्तुएं दान कीं। कई घरों में कन्याओं को खिचड़ी भी खिलाई गई। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। मकर संक्रांति पर्व कल (आज) भी मनाया जाएगा।

जलालाबाद में विभिन्न
जगह हुआ सहभोज
जलालाबाद। मकर संक्रांति के पर्व पर नगर में तहसील रोड, मेन चौराहे पर लोगों ने पूड़ी सब्जी तथा खिचड़ी का वितरण किया। कपड़ा मंडी मे व्यापारी नेता पंकज वर्मा ने खिचड़ी बांटी। जबकि भारत टैंट हाउस के प्रांगण में भाजपा नेता मनेंद्र गुप्ता ने राहगीरों को खिचड़ी वितरित की। इस मौके पर विधायक सुरेश खन्ना, राजवीर सिंह, श्याम मुरारी सक्सेना, बिरजू गुप्ता, आशुतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

उधर, आचार्य राममोहन मिश्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर डॉ. रामशंकर अग्रवाल, डॉ. धीरेंद्र सिंह, सर्वेश दीक्षित, कृष्ण पाल सिंह, अनिल भारद्वाज, रामलखन अवस्थी, डॉ. वीरेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुए सह खिचड़ी भोज कार्यक्रम में पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की पांचाल क्षेत्र की अध्यक्ष रागिनी चौहान ने शिरकत की। इस मौके पर सतीश दीक्षित, मलिखान सिंह लोधी, दिनेश सिंह राठौर समेत आरएसएस तथा भाजपा से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed