फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   makar sankranti in city

श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति पर लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 15 Jan 2015 11:49 PM IST
मिर्जापुर।
मिर्जापुर। Updated Thu, 15 Jan 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
makar sankranti in city
मकर संक्रांति पर ढाईघाट गंगा तट पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। चूंकि अधिकांश लोगों ने गुरुवार को भी यह पर्व मनाया, सो गंगा स्नान के लिए हजारों महिला-पुरुष सुबह तड़के ही ढाईघाट पहुंचने लगे थे। जो लोग कल्पवास कर रहे हैं, उन्होंने ब्रह्ममुहूर्त में ही हर-हर गंगे और हर-हर महादेव के जयघोष से पुण्य की डुबकी लगाई। इस बीच सुदूर क्षेत्रों से भी लोगों ने वाहनों और पैदल घाट पर पहुंचकर स्नान किया। इस बीच जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह ने मेला की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं और पुख्ता करने के निर्देश दिए। बाद में उनकी ओर से खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर दान-दक्षिणा के साथ गंगा स्नान का भी बहुत महत्व माना जाता है। इसी महत्व को देखते हुए ढाईघाट तट पर हजारों महिलाएं और पुरुष कल्पवास भी कर रहे हैं। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को श्रद्धालुओं की भीड़ काफी अधिक रही। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष को मेला व्यवस्था का जायजा लेने के दौरान बताया गया कि साधु-संतों और कल्पवासियों को कैरोसिन नहीं दिया गया है, इस पर नीतू सिंह ने रोष जताते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को तत्काल कैरोसिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने कैंप कार्यालय में खिचड़ी भोज कराया। इस अवसर पर सपा नेता उपेंद्र पाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा, आयुष कुमार सिंह, प्रेमवीर सिंह, राम लड़ैते पाल, सूरज पाल, लोकपाल, अनुभव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तिलहर। नगर में कई स्थानों पर खिचड़ी भोज और भंडारा हुआ। तहसील परिसर में बार संघ की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ, जहां तमाम लोगों ने भाग लिया। इस दौरान बार संघ अध्यक्ष कुंवरसेन गंगवार, सचिव नरेश चंद्र सक्सेना, नफीस मियां, अखिलेश्वर सिंह, अखिलेश गंगवार आदि मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त बिरियागंज चौराहा, सराय विरियागंज, मौजमपुर, कुंवरगंज आदि स्थानों पर भी आयोजन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed