फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Major fire breaks out in grocery shop in Puwayan Shahjahanpur

Shahjahanpur News: पुवायां में किराना दुकान में लगी भीषण आग, 40 लाख से अधिक का नुकसान

Mon, 02 Oct 2023 03:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Oct 2023 03:14 PM IST
सार

पुवायां में डाक बंगला रोड पर रविवार रात 10 बजे व्यापारी निर्भय गुप्ता की किराना दुकान में भीषण आग लग गई। आग से 40 लाख रुपये से अधिक का माल जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।  

विज्ञापन
Major fire breaks out in grocery shop in Puwayan Shahjahanpur
किराना दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां में डाक बंगला रोड पर रविवार रात 10 बजे किराना दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंचीं। दमकलकर्मी आग बुझाने के काम में दो घंटे तक लगे रहे, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन

 
नगर के डाक बंगला रोड पर व्यापारी निर्भय गुप्ता की किराने की दुकान है। वह थोक विक्रेता हैं। रविवार रात 10 बजे अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर मोहल्ले के लोगों की भारी भीड़ लग गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: 1600 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा रिंग रोड, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहीत

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर से बुलाई गई दमकल 

आग पर काबू नहीं हो पाने पर शाहजहांपुर से एक और गाड़ी बुलाई गई। तीन गाड़ियों से दमकलकर्मी रात लगभग 12 बजे आग पर काबू पा सके। बताया जा रहा है कि दुकान में रिफाइंड और सरसों तेल रखा होने के कारण आग तेजी से फैल गई थी। इस कारण आग बुझाने में दिक्कत हुई। 

व्यापारी निर्भय गुप्ता के अनुसार आग से दुकान में रखा 40 से 45 लाख रुपये का सामान जल गया है। भारी नुकसान से व्यापारी और उनके परिजन परेशान हैं। दुकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed