फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mahvish, Afifa, Zahid and Farman Chishti won the Baitbaazi competition.

Shahjahanpur News: महविश, अफीफा, जाहिद और फरमान चिश्ती ने जीती बैतबाजी प्रतियोगिता

Fri, 10 Nov 2023 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 10 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mahvish, Afifa, Zahid and Farman Chishti won the Baitbaazi competition.
जीएफ कॉलेज में उर्दू दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य मोहम्मद ताीरक का बुके देकर स्वागत क
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के उर्दू विभाग में बृहस्पतिवार को उर्दू दिवस मनाया गया। इसमें प्रतियोगिताएं और गोष्ठी हुई।
विज्ञापन

शुरुआत छात्र मोहम्मद अफ्फान ने कुरान की तिलावत के साथ की। बैतबाजी प्रतियोगिता में महविश, अफीफा, जाहिद और फरमान चिश्ती ने जीत हासिल की। अफीफा और जाहिद आलम ने नात, आयशा ने दुआ, आयशा और तैयबा ने कौमी तराना सुनाकर सबका मन मोह लिया। शादाब, युसरा, मंतशा, हारिस, बुशरा,कौसर और शिक्षकों ने अल्लामा इकबाल और मौलाना अबुल कलाम आजाद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक ने कहा कि अल्लामा इकबाल और मौलाना अबुल कलाम आजाद उर्दू दुनिया के वह चमकते सितारे हैं, जिन्होंने उर्दू साहित्य के माध्यम से मुल्क को आजाद कराने और देश को एकता के सूत्र में बांधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उर्दू दुनिया उनकी खिदमत को भुला नहीं सकती। उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. तज्जमुल हुसैन ने कहा कि विज्ञान व तकनीकी के इस दौर में इंसान तरक्की की मंजिले तय करता जा रहा है, मगर इंसानियत पीछे छूटती जा रही है। अल्लामा इकबाल और मौलाना अबुल कलाम आजाद ने इंसानियत का पाठ पढ़ाया। हमें उनसे इंसानियत सीखने की जरूरत है। इस मौके पर उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. तज्जमुल हुसैन, डॉ. कौसर जमाल, डॉ. इरम जहां, डॉ. नसीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed