फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Maholia Gaushala: There is tin shed but no boundary wall, how to stop animals

महोलिया गोशाला : टिन शेड है पर चहारदीवारी नहीं, कैसे रुकें पशु

Mon, 23 Jan 2023 07:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Maholia Gaushala: There is tin shed but no boundary wall, how to stop animals
खुटार। गांव महोलिया वीरान में गोशाला के लिए एक वर्ष पूर्व टिन शेड डलवाए थे, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते यहां अब तक चहारदीवारी नहीं बन सकी है। लिहाजा पशु नहीं रखे जा रहे हैं। किसान छुट्टा पशुओं से फसलें बचाने के लिए दिन-रात खेतों पर रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गांव महोलिया वीरान में एक वर्ष पूर्व गोशाला के लिए टिन शेड डलवाए गए थे, लेकिन चहारदीवारी का निर्माण नहीं कराया जा सका। इस कारण यहां पशु नहीं रखे जा रहे हैं। कागजों में महोलिया वीरान के नाम से गोशाला चल रही है, लेकिन पशु सिमरा वीरान में राजकीय गोसदन के पास बने गोकुल ग्राम के टिन शेड में रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

चहारदीवारी का निर्माण न होने से छुट्टा पशुओं की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। अगर चहारदीवारी बन गई होती तो यहां दो सौ से अधिक पशु रखे जा सकते थे। ग्राम पंचायत अधिकारी आकाश यादव ने बताया कि चहारदीवारी का निर्माण चल रहा है। काम पूरा होने पर पशुओं को गोकुल ग्राम से लाकर यहां रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन हैंडओवर नहीं, लेकिन पशु रख दिए
गांव सिमरा वीरान के राजकीय गोसदन के पास गोकुल ग्राम का टिन शेड हैं। महोलिया गोशाला के पशु यहां रख दिए गए हैं, जबकि टिन शेड, भवन आदि अभी हैंडओवर नहीं हुआ है। पशु रखे जाने से यहां टूट-फूट शुरू हो गई है। भवन जब हैंडओवर होगा तो वहां हुई टूट-फूट की जिम्मेदारी कौन लेगा और कौन उसकी मरम्मत कराएगा, इसका किसी के पास जवाब नहीं है।
गोकुलग्राम में हैं खतरनाक सांड़
गोकुल ग्राम के एक टिन शेड में खतरनाक सांड़ों को रखा गया है। उन्हें चारा, पानी देते समय ग्वाले और गांव के लोग समूह में अंदर घुसते हैं। पांच-छह से कम लोग होने पर सांड़ हमला कर देते हैं। दूसरे टिन शेड में गायें और सीधे सांड़ रखे गए हैं। इस टिन शेड में एक गाय मरी पड़ी थी। उसे पक्षी नोच रहे थे। ग्वालों ने बताया कि गाय बीमारी से मरी है, उसे दफनाया जाएगा।
हर्रायपुर, बढ़ेला और पाता में उपलब्ध है भूमि
राजस्व विभाग ने खुटार के गांव हर्रायपुर में लगभग 30 एकड़ सरकारी भूमि खाली कराई है। इसी प्रकार सिंधौली के गांव बढ़ेला में लगभग 70 एकड़ और पाता में 18 एकड़ जमीन उपलब्ध है। यहां गोशाला बनने से छुट्टा पशुओं की समस्या का समाधान हो सकता है। प्रशासन इन जगहों पर गोशाला का प्रस्ताव भेजने पर विचार कर रहा है।

वर्जन
महोलिया वीरान और गोकुल ग्राम का मैं खुद निरीक्षण करूंगा। छुट्टा पशुओं की व्यवस्था कराई जाएगी। किसानों को छुट्टा पशुओं से जल्द निजात दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। - हिमांशु उपाध्याय, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed