{"_id":"61dddf1e63b98169d13c2641","slug":"magh-mela-ramnagaria-began-to-be-decorated-on-the-banks-of-the-ganges-of-dhai-ghat-shahjahanpur-news-bly472246826","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाईघाट के गंगा तट पर सजने लगा माघ मेला रामनगरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाईघाट के गंगा तट पर सजने लगा माघ मेला रामनगरिया
विज्ञापन
मेले का कीचड़युक्त प्रवेश मार्ग । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मध्य उत्तर प्रदेश में मिनी कुंभ के नाम से विख्यात श्रंगी ऋषि की तपोभूमि ढाईघाट गंगा तट पर माघ मेला रामनगरिया मंगलवार से शुरू हो गया। जिला पंचायत के प्रबंधन में लगने वाले इस धार्मिक मेले का प्रथम स्नान पर्व मकर संक्रांति 15 जनवरी को है। आगामी 18 फरवरी तक आयोजित होने वाले मेले में बाहर से खेल-तमाशे वालों ने डेरा डालने के साथ बिसातखाना समेत अन्य वस्तुओं की दुकानें सजने लगी हैं। बच्चों के मनोरंजन को मिकी माउस, झूले आदि आ चुके हैं।
मेले में आने वाले स्नानार्थियों समेत कल्प वास करने वाले श्रद्घालुओं के लिए बिजली, पानी, सड़कें तथा ड्यूटी पर आने वाले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के आवास की व्यवस्थायें की जा रही हैं। पहले दिन वहां रेत के ढेर को इकट्ठा कर मुख्य मार्ग बना दिया गया है और प्रकाश के लिए बिजली की लाइन तैयार की जा रही है। मेले में अग्निशन दल और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेला कोतवाली भी बनाई जा रही है। जिला पंचायत के अवर अभियंता सुरेशचंद्र यादव, मेलाबाबू अनिल कुमार द्विवेदी, सहायक राजस्व निरीक्षक शंकर शरण गुप्ता, लिपिक अमन बढेरा व महेंद्र प्रसाद आदि मेले में संतों, पंडों, श्रद्धालुओं के प्रवास के लिए स्थान आवंटित कर रहे हैं।
कोलाघाट पुल टूट जाने के कारण जिले के सुदूर क्षेत्रों सहित लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली आदि जिलों से प्रतिबर्ष माघ के महीने में गंगातट पर कल्पवास करने आने वाले तमाम श्रद्धालु और दुकानदार अभी तक नहीं आ सके हैं। जिससे मेला स्थल पर पहले दिन श्रद्धालुओं की संख्या बेहद कम रही, लेकिन माना जा रहा है कि स्नान पर्व नजदीक आने पर श्रद्घालुओं की संया भी बढ़ेगी। मेलाबाबू अनिल द्विवेदी ने बताया कि मेला की व्यवस्थाओं के लिए 30 लाख रुपये का बजट आवंटित किया है। इस बजट से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्रकाश, यातायात, शौचालय, रैनबसेरा, सफाई, चिकित्सा, ड्यूटीरत कर्मचारियों के आवास आदि व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
पुल बनाने को लीक पैंटून की शुरू हुई मरम्मत
शाहजहांपुर। ढाईघाट रामनगरिया मेला तक श्रद्घालुओं की पहुंच आसान बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार अभिषेक ने पिछले दिनों पैंटून पुल के लीक हुए दोनों पैंटून नदी से निकलवाकर मंगलवार से उनकी वेल्डिंग कराने का काम शुरू करा दिया। अभी तक पुल के लिए आवश्यक लकड़ी के स्लीपर रायपुर (छत्तीसगढ़) से नहीं आ सकने से पैंटून पुल का पुनर्निर्माण अधर में लटका है। आसपास के श्रद्घालुओं का कहना है कि यदि समय रहते कोलाघाट पैंटून पुल चालू नहीं हुआ तो बाहर के तमाम श्रद्घालु मेले में गंगा स्नान का पुण्य लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे।
हालांकि, लोनिवि (निर्माण खंड-1) के अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी का कहना है कि मौसम खराब होने के कारण काफी दूर से आ रहे स्लीपर यहां पहुंचने में देर हुई है। उन्होंने कहा कि स्लीपर मिलते ही पुल पर दो दिन में यातायात शुरू करा दिया जाएगा और उसके दोनों ओर एप्रोच रोड पर भी कीचड़ से बचाव को लोहे की चादरेें डाल दी जाएंगी।

ढाईघाट में लगने लगा माघ मेला रामनगरिया ढाईघाट । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR