फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Madrasa Board: 361 students remained absent on the first day of the examination.

मदरसा बोर्ड : परीक्षा के पहले दिन 361 छात्र-छात्राएं रहे गैरहाजिर

Tue, 10 Feb 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Madrasa Board: 361 students remained absent on the first day of the examination.
मदरसा बोर्ड की परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। स्रोत: विभाग
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से संचालित मुंशी, मौलवी सेकेंडरी व आलिम सीनियर सेकेंडरी की वार्षिक परीक्षा का आगाज हो गया। परीक्षा में पहले दिन 361 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर रहे। प्रधानाचार्य के अनुसार, परीक्षा केंद्रों को काफी ज्यादा दूरी पर बनाए जाने के चलते कई परीक्षार्थियों ने परीक्षा को छोड़ दिया।
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, एजेड खान इंटर कॉलेज व एलबीजेपी इंटर कॉलेज, तिलहर को केंद्र बनाया गया। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे छात्र-छात्राओं को तलाशी लेने के बाद प्रवेश दिया गया। इसके बाद परीक्षा को संपन्न कराया गया। इस बीच सचल दल ने निरीक्षण भी किया, लेकिन कहीं कोई छात्र अनुचित सामग्री के साथ नहीं मिला।
विज्ञापन

परीक्षा की पहली पाली में मुंशी-मौलवी सेकंडरी की परीक्षा में पंजीकृत 815 में 490 छात्र ही उपस्थित हुए। जबकि 325 ने परीक्षा को छोड़ दिया। दूसरी पाली में आलिम सीनियर सेकेंडरी में पंजीकृत 217 में 181 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए, जबकि 36 गैरहाजिर रहे। सुरक्षा की दृष्टि से केंद्राें के बाहर पुलिस तैनात रही। सीसी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दूरी बनीं परीक्षार्थियाें के लिए मुसीबत
मदरसा बोर्ड की परीक्षा में केंद्र निर्धारण करते समय दूरी का ध्यान नहीं रखा गया। पुवायां तहसील के विद्यार्थियों का 70 किलोमीटर दूर तिलहर में केंद्र बना दिया गया। इसी तरह जलालाबाद, अल्हागंज के छात्र-छात्राएं शहर के केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचे। प्रधानाचार्य इब्ने हसन ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के अधिक दूरी पर बनाए जाने के कारण काफी परीक्षार्थियों ने परीक्षा को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed