फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Made students sit in auto by holding hands, driver in custody

Shahjahanpur News: छात्राओं का हाथ पकड़कर ऑटो में बैठाया, हिरासत में चालक

Thu, 07 Nov 2024 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 07 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Made students sit in auto by holding hands, driver in custody
शाहजहांपुर। शहर के एक बालिका इंटर कॉलेज के बाहर खड़े ऑटो चालक ने छात्राओं का हाथ पकड़कर बैठाने का प्रयास किया। गलत तरीके से छूने पर छात्राओं ने विरोध किया और पुलिस को बुला ली। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के एक बालिका इंटर कॉलेज के पास छुट्टी होने पर ऑटो व ई-रिक्शा चालक आकर खड़े हो जाते हैं। बुधवार को दोपहर 12 बजे कॉलेज की छुट्टी हुई तो एक ऑटो चालक ने छात्रा का हाथ पकड़कर बैठाने का प्रयास किया। इस पर तीन छात्राओं ने विरोध कर दिया। उन्होंने हाथ पकड़ने पर नाराजगी जताई और हंगामा कर दिया। इस बीच किसी ने थाने में सूचना दी तो इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने तुरंत ही पुलिस फोर्स मौके पर भेजा।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को दबोच लिया और थाने ले आई। पीछे से छात्राएं व उनके परिजन भी आ गए। हालांकि, परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देने से इन्कार कर दिया। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि आरोपी चालक फूल मियां निवासी महमंद जंगला के खिलाफ एंटी राेमियो स्क्वायड की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

पति के साथ जा रही महिला से छेड़खानी, विरोध पर पीटा

शाहजहांपुर। रात करीब नौ बजे पति के साथ जा रही महिला से युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर दंपती के साथ मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरदोई जिले के थाना पिहानी की एक महिला ने बताया कि वह चार नवंबर की रात करीब नौ बजे अपने पति के साथ मुख्य रोड से जा रही थी। मजार के पास चार-पांच लोग खड़े थे। इनमें एक छोटे कद का व्यक्ति भी था। उसने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। पति के साथ भी हाथापाई की। शेष लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed