{"_id":"615370458ebc3e09012909ee","slug":"luteri-dulhan-shahjahanpur-news-bly4611909101","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के पांच दिन बाद जेवर और नकदी लेकर गायब होने वाली दुल्हन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के पांच दिन बाद जेवर और नकदी लेकर गायब होने वाली दुल्हन गिरफ्तार
विज्ञापन
खुटार पुलिस की हिरासत में नकदी, जेवर ले जाने की आरोपी दुल्हन और एक अन्य महिला
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार (शाहजहांपुर)। शादी के बाद मौका मिलते ही नकदी, जेवर लेकर फरार होने वाली दुल्हन को गैंग की एक अन्य महिला के साथ गिरफ्तार किया गया है। गैंग का सरगना अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। गिरोह ऐसे लोगों को निशाना बनाता था, जिनकी शादी नहीं हो रही हो।
खुटार के मोहल्ला देवस्थान निवासी रामगोपाल ने 16 सितंबर को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि वह दिव्यांग है, जिस कारण उसकी शादी नहीं हो सकी थी। उसने अपनी शादी के लिए रिश्तेदार खुटार के ही गांव कैमहरिया निवासी संजीव कुमार से कहा था। संजीव ने उसे बताया कि उसकी जानकारी में एक लड़की है। वह शादी करा देगा।
संजीव ने शादी के नाम पर उससे 80 हजार रुपये ले लिए और नौ सितंबर को रामगोपाल को गोला कचहरी ले गया। गोला में जनपद लखीमपुर के थाना हैदराबाद क्षेत्र निवासी विमला वर्मा और पूजा वर्मा मिली। संजीव और विमला देवी ने वकील के माध्यम से शादी के कागजात तैयार करवाने की बात कहते हुए उससे कहा कि तुम पूजा वर्मा के साथ पति-पत्नी के रूप में रहो। तुम्हारी शादी के कागजात तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
इसके बाद वह पूजा को घर ले आया। पूजा 14 सितंबर को उसकी गैर मौजूदगी में घर से जेवर और 20 हजार रुपये लेकर लापता हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में पता चला कि पूजा वर्मा का असली नाम अर्चना वर्मा है और वह जनपद लखीमपुर के थाना हैदराबाद के गांव काजरकोरी की रहने वाली है। मंगलवार को विमला वर्मा और पूजा उर्फ अर्चना को खुटार के तिकुनियां चौराहे से एक टेंपो से पकड़ लिया गया। उनके पास से पांच हजार रुपये और चांदी का पायल बरामद हुई है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया है। फरार संजीव की तलाश की जा रही है।
संजीव है सरगना, शादी के बाद करा लेता है चोरी
पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना संजीव कुमार है। उसके गैंग में विमला वर्मा, अर्चना शामिल हैं। अर्चना शादीशुदा है, लेकिन लोगों को शादी के नाम पर फंसा कर उसे अविवाहित बताकर शादी करा दी जाती है और शादी के बाद मौका मिलते ही पूजा उर्फ अर्चना नकदी, जेवर लेकर गायब हो जाती है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता लगाया जाएगा कि गिरोह के लोग शादी के नाम पर कितने लोगों को ठग चुके हैं। आरोपी संजीव के मिलने पर गिरोह के राज खुलेंगे।