फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lucky Thapa, Shamser and Lavkush won the matches

Shahjahanpur News: लकी थापा, शमसेर और लवकुश ने जीते मुकाबले

Sat, 30 Nov 2024 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 30 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Lucky Thapa, Shamser and Lavkush won the matches
पुवायां (शाहजहांपुर)। ढकिया मार्ग के पास मैदान में चल रहे दंगल को देखने के लिए शुक्रवार को भी दर्शकों की भीड़ रही। इस दौरान चार मुकाबलों में हार-जीत का फैसला हुआ। दो मुकाबले बराबरी पर छूटे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में नेपाल के लकी थापा ने पंजाब के विक्की को हराया। अयोध्या के छोटा लाडी ने राजस्थान के शैतान सिंह, राजस्थान के शमसेर ने सहारनपुर के बखत्यार और फतेहपुर के लवकुश ने उन्नाव के विपिन को पटखनी दी। पंजाब के विक्की एवं दिल्ली के माेंटी, सहारनपुर के बखत्यार पहलवान और दिल्ली के मोंटी के बीच कुश्ती बराबर पर छूटी।
विज्ञापन

शनिवार को भी देश के तमाम हिस्सों से आ रहे पहलवानों के बीच मुकाबला होगा। अयोध्या के बड़े लाडी भी कुश्ती लड़ने आ रहे हैं। शुक्रवार को दर्शकों ने अच्छी कुश्ती लड़ने वाले पहलवानों को खूब इनाम दिए। लोगों ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर कुश्तियां शुरू कराईं और पहलवानों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed