फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   love, rape, marriage and now dowry demand

प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, निकाह के बाद छोड़ा

Fri, 21 Feb 2020 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
love, rape, marriage and now dowry demand
शाहजहांपुर। प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाने वाले युवक ने पंचायत के दबाव में निकाह तो कर लिया लेकिन अब युवती से दहेज की मांग कर साथ रखने से इनकार कर दिया है। थाने में शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो युवती ने एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही आरोपी पक्ष के वकील पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि अब से तीन वर्ष पहले एक युवक ने निकाह का झांसा देकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और दुष्कर्म करता रहा। जब भी वह निकाह की बात करती तो वह टाल जाता था। दो वर्ष बाद जब वह बालिग हो गई तो फिर से निकाह के लिए कहा। इस पर युवक और उसके घरवालों ने तीन लाख नकद और बाइक की मांग कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर निकाह से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर वह सात दिसंबर 2019 को आरोपी युवक के घर गई तो उन लोगों ने उसे पीट कर घर से निकाल दिया। अगले दिन वह शिकायत लेकर थाना कटरा पहुंची तो वहां कुछ लोगों ने पंचायत करके युवक से उनका निकाह करवा दिया। युवक ने दो माह बाद उसे अपने घर ले जाने का वादा किया। 20 जनवरी को मां के साथ वह ससुराल गई तो वह लोग फिर से दहेज की मांग करने लगे। इसके साथ ही कहा कि निकाह तो पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए किया था। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने पीड़िता को मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed