फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lord Shri Ram's exile to the forest, meeting with Nishad and dialogue with Kevat were staged.

Shahjahanpur News: प्रभु श्रीराम के वन गमन, निषाद मिलन और केवट संवाद का हुआ मंचन

Fri, 10 Oct 2025 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram's exile to the forest, meeting with Nishad and dialogue with Kevat were staged.
कांट में रामलीला में राम-केवट संवाद का मंचन करते कलाकार। स्रोत : समिति
कांट। मेला मैदान पर आयोजित रामलीला के नवें दिन शुक्रवार को कलाकारों ने भगवान श्रीराम के वन गमन, निषाद राज से मिलन और श्रीराम-केवट संवाद का भावपूर्ण मंचन कर श्रद्धालु दर्शकों को द्रवित कर दिया।
विज्ञापन

मंचन में दिखाया गया कि पिता राजा दशरथ की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम, भाई लक्ष्मण और माता सीता के साथ वन के लिए प्रस्थान करते हैं तो सभी अयोध्यावासी रोते हुए उनके पीछे-पीछे चल देते हैं।
विज्ञापन

भगवान श्रीराम सबको रास्ते में रोककर आगे बढ़ते हैं। इसके बाद भगवान श्रीराम का निषाद राज से मिलन होता है। बाद में गंगा को पार करने के लिए उनका केवट से संवाद होता है। मंचन की व्यवस्था में श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राम मुरारी मिश्रा, उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा, गोविंद शरण पांडे, सुरेश चंद्र सक्सेना आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पोटरगंज में गणेश पूजन के साथ श्री जनता रामलीला मेला आरंभ



तिलहर। पोटरगंज में श्री जनता रामलीला मेले का शुभारंभ शुक्रवार शाम को भगवान गणेश के पूजन के साथ हुआ। मेला कमेटी के संरक्षक देवेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष नीरज गुप्ता, हरि मोहन गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता, पंकज गुप्ता आदि ने पंडित नवनीत शर्मा की देखरेख में हवन-पूजन कर भगवान गणेश काे नमन किया और उनसे मेला सकुशल होने की कामना की। इस दौरान मेला प्रबंधक कमलेश गुप्ता, मेला प्रभारी सौरभ गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। मेला कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि 13 अक्तूबर को नगर में धूमधाम से भगवान श्रीराम की बरात निकाली जाएगी और 23 अक्तूबर को रावण वध का मंचन कर उसका पुतला फूंका जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed