फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Long queues of farmers forming for urea at IFFCO centers.

Shahjahanpur News: इफको केंद्रों पर यूरिया के लिए लग रही किसानों की लंबी लाइन

Fri, 05 Jun 2026 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Long queues of farmers forming for urea at IFFCO centers.
खुटार में इफको केंद्र पर लगी किसानों की भीड़। संवाद
खुटार। इफको किसान सेवा केंद्र पर यूरिया के लिए किसानों की लंबी लाइन खत्म होने का नाम नहीं ले रही। लाइन में लगने के बाद भी यूरिया नहीं मिलने से किसानों में रोष है। इफको केंद्र प्रभारी का दावा है कि 700 बोरी यूरिया वितरित की गई है।
विज्ञापन

यूरिया के लिए लगभग एक महीने से इफको किसान सेवा केंद्र पर किसानों की लंबी लाइन लग रही है। पांच जून को भी महिला और पुरुष किसानों की लाइन लगी रही। किसानों का कहना है कि गन्ना और धान की फसल के लिए यूरिया की जरूरत है। समितियों पर यूरिया सदस्यों को दी जा रही है, लेकिन जो किसान समितियों के सदस्य नहीं हैं, उनको यूरिया के लिए इफको के साथ ही निजी दुकानों पर जाना पड़ रहा है। इफको केंद्रों पर देर से पहुंचने पर लाइन में पीछे लगना पड़ता है और नंबर आने तक यूरिया खत्म हो जाती है।
विज्ञापन

बता दें कि अभी छोटे किसानों ने धान की रोपाई शुरू नहीं की है, लेकिन किसान यूरिया लेकर रख लेना चाहता है, जिससे रोपाई के समय यूरिया की समस्या न हो। इस कारण भी भीड़ बढ़ गई है। कुछ बड़े किसान, श्रमिकों को लाइन में लगा रहे हैं, इससे भी भीड़ बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सुबह पांच बजे यूरिया लेने के लिए घर का काम छोड़कर लाइन में लग गई थी, लेकिन जब तक नंबर आया टोकन खत्म होने की बात कह दी गई।
-धनदेवी, गांव कढ़ैया मय चक-खुटार
--
रात में आकर लाइन में लग गया, लेकिन खाद के लिए टोकन नहीं मिल पाया। केंद्र के कर्मचारी और स्थानीय होमगार्ड अपने चहेतों को टोकन देने में लगे रहते है।
-लल्ला बाबू, बालागंज-खुटार
--
यूरिया की कोई किल्लत नहीं है, लगातार वितरण किया जा रहा है। आज भी 700 बोरी यूरिया आई है, जिसका वितरण किया जा रहा है। कुछ लोग प्रतिदिन खाद लेने आते है। इनकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी।
-राजीव चौधरी, प्रभारी इफको केंद्र, खुटार

खुटार में इफको केंद्र पर लगी किसानों की भीड़। संवाद

खुटार में इफको केंद्र पर लगी किसानों की भीड़। संवाद

खुटार में इफको केंद्र पर लगी किसानों की भीड़। संवाद

खुटार में इफको केंद्र पर लगी किसानों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed