{"_id":"66244d33703ed3a019093de4","slug":"lok-sabha-elections-on-the-third-day-five-candidates-bought-seven-nomination-papers-did-not-submit-even-one-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-117157-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव : तीसरे दिन पांच उम्मीदवारों ने खरीदे सात नामांकनपत्र, जमा एक भी नहीं किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव : तीसरे दिन पांच उम्मीदवारों ने खरीदे सात नामांकनपत्र, जमा एक भी नहीं किया
Sun, 21 Apr 2024 04:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन और ददरौल विधानसभा उप चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन यानी शनिवार को एक भी नामांकन नहीं हुआ। सिर्फ नामांकनपत्र खरीदे गए। लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों ने सात और ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन के दो सेट खरीदे।
तीन दिन में अभी तक सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए एक नामांकन हुआ है। शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय सनातन पार्टी के उम्मीदवार किरण सिंह ने नामांकन पत्र का एक सेट, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के उम्मीदवार प्रदीप कुमार ने दो सेट, आजाद अधिकार सेना की प्रत्याशी पूनम सुबोध ने एक सेट खरीदा। इसके अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी दो सेट खरीदे। अब तक 23 उम्मीदवार नामांकनपत्र के 44 सेट खरीद चुके हैं। ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकनपत्र के दो सेट लिए।