{"_id":"3bcd1510c85dc8c2a3dd5b070c7adbb0","slug":"lohiya-birthday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने ‘छोटे लोहिया’ का किया भावपूर्ण स्मरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने ‘छोटे लोहिया’ का किया भावपूर्ण स्मरण
शाहजहांपुर
Updated Fri, 23 Jan 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया के अनुयायी और सपा खेमे में ‘छोटे लोहिया’ के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र की पांचवीं पुण्य तिथि पर बृहस्पतिवार को जिले के सपाइयों ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस मौके पर सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण श्रद्घांजलि दी गई।
श्रद्घांजलि सभा में सभी ने स्व. मिश्र के चित्र पर फूल चढ़ाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि डॉ. लोहिया के पद चिन्हों पर चलते हुए जनेश्वर मिश्र ने पूरा जीवन गरीबों, दलितों और पिछड़ों के उत्थान के समर्पित कर दिया। जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव ने मिशन-2017 की कामयाबी के लिए कार्यकर्ताओं से ‘छोटे लोहिया’ के आदर्शों पर चलने का अनुरोध किया।
सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद रिजवान अहमद ने कहा कि श्री मिश्र सभी को साथ लेकर चलने के हिमायती थे और उनकी इस सीख का पार्टी लगातार पालन कर रही है। जिला सचिव आफाक अली खां बच्चन के संचालन में हुए कार्यक्रम में कपिल सिंह, मो. नसीम खां, हाजी आरिफ हुसैन, अजीज अहमद खां, विक्रांत चौधरी आदि शामिल रहे।