{"_id":"6a91d9f397af4922b203c7b7","slug":"locals-caught-and-tied-up-a-young-man-who-was-taking-away-a-married-woman-talk-of-him-escaping-from-the-police-station-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-183043-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विवाहिता को ले जा रहे युवक को लोगों ने पकड़कर बांधा...थाने से भागने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विवाहिता को ले जा रहे युवक को लोगों ने पकड़कर बांधा...थाने से भागने की चर्चा
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। विवाहिता को ले जा रहे युवकाें की गांव के लोगों ने घेराबंदी की तो एक युवक भाग निकला। दूसरे युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया। पुलिस तहरीर मिलने और किसी युवक को थाने लाए जाने से इन्कार कर रही है।
खुृटार के एक गांव मेंं लखीमपुर के थाना पलिया क्षेत्र निवासी दो युवक अपनी दूर की रिश्तेदारी में आए थे। शुक्रवार दिन में दो बजे दोनों युवक रिश्तेदार के घर से एक विवाहिता को बाइक से अपने साथ ले जा रहे थे। रास्ते में मिले विवाहिता के पड़ोस के लोगों ने मामले की जानकारी ससुर को दी, तो उन्होंने शोर मचाते हुए परिजनों और गांव के लोगों से आरोपियों को पकड़ने के लिए कहा। लोगों ने तीनों को पकड़ लिया।
गांव लाने के दौरान एक आरोपी भाग निकला। दूसरे आरोपी को गांव लाकर पेड़ से बांध दिया गया और यूपी-112 पर सूचना देकर युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। चर्चा है कि देर शाम दूसरा आरोपी थाने से भाग निकला। पुलिस मामले को दबाने में लगी है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि थाने से किसी आरोपी को नहीं लाए जाने की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी।