{"_id":"68448c091722a9b6680e8026","slug":"local-fault-caused-power-outagewire-breakage-and-jumper-burning-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-145558-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लोकल फॉल्ट की मार...तार टूटने और जंपर जलने से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लोकल फॉल्ट की मार...तार टूटने और जंपर जलने से बिजली गुल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रीवैंप योजना का काम अंतिम कगार पर पहुंचने के बावजूद शहर वालों को लोकल फॉल्ट से निजात नहीं मिल पा रही है। गर्मी के चलते लोड बढ़ने से तार टूटने और जंपर जलने से लोगों की बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। बिजली के गुल होने से उपभोक्ताओं में लोगों को गर्मी में जूझना पड़ा।
निगोही रोड उपकेंद्र के जलालनगर फीडर पर तड़के डेढ़ बजे बिजली का तार टूट गया। तार टूटने से पूरे फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी में आपूर्ति ठप होने से लोगों ने छत की राह ली। करीब डेढ़ घंटे के बाद लाइन फॉल्ट दूर होने पर बिजली मिलने से लोगों को दुश्वारियों से राहत मिली।
शनिवार सुबह पांच बजे मोहल्ला तिलहरजई में बिजली गुल हो गई। बिजली जाने से लोगों के घरों के मोटर और सबमर्सिबल नहीं चल सके। ईद के दिन पानी का संकट खड़ा होने से लोग बेहाल हो गए। उन्हें हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
इसी तरह चिनौर उपकेंद्र की बिजली दो घंटे तक गायब रही। यहां पर एक बंच लाइन में खराबी आ गई थी। शाम करीब चार बजे कच्चा कटरा पर लाइन फॉल्ट आने से ढाई घंटे तक बिजली की सप्लाई बंद रहने से लोग परेशान हो गए। उपभोक्ताओं ने जेई को कॉल कर सूचना दी। इसके बाद सप्लाई को बहाल किया जा सका।