फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Listen to Ramayana and follow it too: Rudra Devanand

रामायण सुनने के साथ ही अनुसरण भी करें : रुद्र देवानंद

Fri, 13 Feb 2026 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Listen to Ramayana and follow it too: Rudra Devanand
पुवायां के पन्नघाट पर पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
पुवायां। गोमती नदी के पन्नघाट पर चल रहे यज्ञ और रामकथा में बाला जी और बाबा नीम करौरी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। बृहस्पतिवार सुबह यज्ञाचार्य मंगूलाल शुक्ला ने यज्ञ कराया। तमाम लोगों ने यज्ञ में आहुतियां देकर देश और समाज के कल्याण की कामना की। दोपहर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। दोपहर बाद संतों ने श्रीरामकथा की महिमा का बखान किया। कहा गया कि रामायण का पाठ कराने और करने से तमाम पाप नष्ट हो जाते हैं। रामायण पढ़ने के साथ ही उसके संदेशों को भी आत्मसात करना चाहिए और कुरीतियों से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन

स्वामी रुद्र देवानंद महाराज ने बताया कि शिवरात्रि पर रविवार को निशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया जाएगा। कोई भी ब्राह्मण अपने परिजनों का यज्ञोपवीत संस्कार कराना चाहें तो आकर नाम लिखा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

--------------------
राम वनवास का प्रसंग सुनाया

खुटार। गांव चांदपुर में चल रहे यज्ञ और श्रीरामकथा में कथा व्यास अरविंद दीक्षित ने राम वनवास का प्रसंग सुनाया। कथा व्यास ने कहा कि राजा दशरथ ने अपना बुढ़ापा देख कर यह निर्णय लिया कि राजपाट को श्रीराम को सौंप कर तपस्या के लिए चलना चाहिए। राजा दशरथ ने अयोध्यावासियों के समक्ष राम के राज्याभिषेक का प्रस्ताव रखा। मगर यह कार्य कल पर छोड़ दिया। इससे परिणाम काफी दुखद रहा। कथा व्यास ने कहा कि अच्छे कार्यों को टालने की जगह शीघ्र करना ही श्रेयकर होता है। श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाने में माता कैकेई ने अपना अनुराग, भाग और सुहाग सब कुछ अर्पित कर दिया। माता सीता ने पति धर्म के लिए अयोध्या का सुख छोड़ दिया और लक्ष्मण ने सेवा धर्म को निभाने के लिए संपूर्ण वैभव, सुख छोड़ दिया। राम वनवास के समय सभी ने अपने अपने धर्म पर चलकर समाज को सही मार्गदर्शन दिया। सभी को धर्म मार्ग पर चलना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed