{"_id":"622114e505ec15442240bfce","slug":"list-of-exam-centers-could-not-be-final-shahjahanpur-news-bly4772110110","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों की सूची नहीं हो पाई फाइनल, 133 केंद्र प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों की सूची नहीं हो पाई फाइनल, 133 केंद्र प्रस्तावित
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं होनी हैं। इसके लिए परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार करने का काम काफी चल रहा है, लेकिन अभी तक फाइनल नहीं हो पाई है। फिलहाल 133 केंद्रों में परीक्षा होना प्रस्तावित है। इनमें सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। जीआईसी में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा केंद्र की अंतिम सूची अभी तक जारी नहीं हो सकी है। जिन केंद्रों की सूची जारी हुई है, उनको लेकर किसी भी तरह की आपत्ति दर्ज कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को समय दिया गया था। जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 70 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 40 हजार और इंटरमीडिएट में लगभग 30 हजार विद्यार्थी हैं। इन विद्यार्थियों की परीक्षा कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 133 केंद्रों की सूची भेजी है।
डीआईओएस डॉ. शौकीन सिंह यादव ने बताया कि केंद्रों का निर्धारण प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों द्वारा की गई कॉलेज की जीओ टैगिंग के आधार पर किया जा रहा है। अंतिम सूची जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। बताया कि विधानसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा के बाद यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तिथि घोषित हो सकती है। विद्यार्थी अपना ध्यान परीक्षा की तैयारियों में लगाएं। नियमित रूप से अभ्यास करें, ताकि अच्छे अंक प्राप्त हो सकें।
विज्ञापन
जेडी ने बोर्ड परीक्षा के बारे में ली जानकारी
शाहजहांपुर। लखनऊ जाते समय माध्यमिक शिक्षा परिषद के ज्वाइंट डायरेक्टर अजय कुमार द्विवेदी बृहस्पतिवार को अचानक डीआईओएस कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने डीआईओएस शौकीन सिंह से बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। डीआईओएस ने बताया कि ज्वाइंट डायरेक्टर दोपहर करीब दो बजे कार्यालय पर आए थे। बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, कंट्रोल रूम बनाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए। वह सुदामा प्रसाद स्कूल गए, जहां चाय पीने के बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए। संवाद