{"_id":"686ec0d3d6e16243810a2b36","slug":"list-of-407-schools-prepared150-schools-merged-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-147732-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 407 विद्यालयाें की सूची तैयार...डेढ़ सौ स्कूलों का हुआ विलय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 407 विद्यालयाें की सूची तैयार...डेढ़ सौ स्कूलों का हुआ विलय
विज्ञापन
शाहजहांपुर। न्यायालय में अपील खारिज होने के बाद स्कूलों को विलय करने के कार्य ने तेजी ने पकड़ ली है। बुधवार की शाम तक 407 विद्यालयाें को विलय करने के लिए सूची तैयार कर ली गई। डेढ़ सौ स्कूलों का विलय कर दिया गया है।
40 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को विलय करने के लिए सूचीबद्ध किया गया था। स्कूलों को शिफ्ट करने का ग्रामीणों ने विरोध भी किया। इसे लेकर कुछ दिन तक कार्य धीमी गति हुई। इस बीच कोर्ट से स्कूलों को विलय करने की अपील खारिज की गई तो फिर से विलय के कार्य ने तेजी पकड़ ली है।
शिक्षा विभाग की सूची में 407 विलय होने वाले स्कूलों को शामिल किया गया है। इसमें डेढ़ सौ स्कूलों को शिफ्ट भी कर दिया गया है।
-- -- -- -- -- -
बच्चों को स्कूल भेजने के लिए किया प्रेरित
बीएसए दिव्या गुप्ता ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरसंडा भावलखेड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम के लोगों से समन्वय स्थापित कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपील की है कि वे अपने बच्चों को नजदीकी स्कूल में भेजकर शिक्षण कार्य कराएं। कुछ बच्चे जिनके आधार कार्ड नहीं बने हैं, उन बच्चों का प्रवेश में समस्या आ रही है। इसमें प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया कि वे सभी छात्रों का स्कूल में प्रवेश कराएं।
विज्ञापन
-- -- -- -
स्पेशल बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक
जनपद के करीब चार हजार स्पेशल बच्चों को स्पेशल टीचर्स पढ़ा रहे हैं। वह बच्चाें के घराें पर जाकर अभिभावकों को छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के बारे में जानकारी भी देते हैं। डीएम के निर्देश पर स्पेशल बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था की गई है।