{"_id":"6956a3934ea1f1b888064384","slug":"liquor-worth-210-crore-was-sold-on-new-years-eve-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-161906-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नएवर्ष की पूर्व संध्या पर बिकी 2.10 करोड़ की शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नएवर्ष की पूर्व संध्या पर बिकी 2.10 करोड़ की शराब
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नववर्ष की पूर्व संध्या पर 2.10 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई। पिछले वर्ष से 10 लाख रुपये अधिक की शराब बेची गई। जनपद की कंपोजिट, देशी और माॅडल शाॅप की कुल 266 दुकानों को इस बार रात 11 बजे तक खोला गया। वहीं, तीन ओकेजनल लाइसेंस भी जारी किए गए।
सामान्य दिनों में 1.25 करोड़ रुपये की शराब प्रतिदिन बिकती है। एक महीने में करीब 40 करोड़ रुपये की शराब बेची जाती है। नववर्ष पर इस बार निर्धारित रात्रि 10 बजे के बजाय 11 बजे तक शराब की दुकानें खोली गईं। जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश के मुताबिक जनपद में 85 कंपोजिट, 180 देसी और शहर में एक माॅडल शाॅप समेत कुल 266 दुकानें हैं।
इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा दुकानों में अधिक स्टाक रखा गया। चूंकि इस बार दुकान बंद होने का समय भी 10 की बजाय 11 बजे तक का रखा गया। इसी के चलते 10 लाख रुपये अधिक बिक्री हुई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि देसी शराब की दुकानों से एक करोड़, अंग्रेजी शराब की दुकानों से 80 लाख तथा 30 लाख रुपये की बीयर की बिक्री हुई। आबकारी निरीक्षक सदर सौरभ यादव ने बताया कि इसके अलावा शहरी क्षेत्र में शाह क्लब, सत्यम इंपीरिया और पार्क इन ने एक दिन का ओकेजनल बार लाइसेंस भी जारी कराया। इसके लिए निर्धारित 11 हजार रुपये शुल्क जमा कराया गया।
--