फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lights went off in many areas of the city

Shahjahanpur News: शहर के कई इलाकों की रही बत्ती गुल

Sat, 01 Apr 2023 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 01 Apr 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Lights went off in many areas of the city
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार देर रात से तेज आंधी चलने और शुक्रवार सुबह तक बारिश व बूंदाबांदी के कारण बिजली की हाईटेंशन लाइनों के तार आपस में टकराकर शॉर्ट सर्किट की चपेट में आ गए। कहीं, जंपर और इंसुलेटर जलने तो कहीं तार आपस में उलझने से आधी रात के बाद से शहर के अधिकांश इलाकेे अंधेरे में डूब गए। बिजली नेटवर्क में खराबियों के चलते रात 12 बजे के बाद से सुबह बारिश थमने के बाद तक शहर के विभिन्न इलाकों में कई बार बत्ती गुल हुई।
विज्ञापन

आंधी से लाइनें खराब होने से बचाने के लिए उन्हें कुछ देर को बंद कर दिया गया। करीब आधा घंटे बाद लाइनें चालू की गईं तो उनमें खराबियां आने लगीं। ककरा उपकेंद्र की 33 केवी लाइन से करंट मिलना बंद हुआ तो वहां के सभी फीडर बंद हो गए। मेन लाइन की खराबी दूर कराने के लिए रात करीब 11 बजे कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर दो जगह जंपर जले पाए जाने पर उन्हें बदल दिया। साथ ही ककरा के सभी फीडर फिर से चालू हो गए, लेकिन एक घंटे बाद बारिश के साथ हवा ने तेजी पकड़ी तो कई स्थानों पर 11 केवी लाइनें ट्रिप होने लगीं।
विज्ञापन

उधर, निगोही रोड गदियाना, अब्दुल्लागंज और सरायकाइयां उपकेंद्रों के कई फीडरों की 11 केवी लाइनों के जंपर जल गए। यही नहीं, बहादुरगंज उपकेंद्र से जुड़े लकड़ी मंडी क्षेत्र में शार्ट सर्किट से पहले बार-बार लाइन ट्रिप हुई, लेकिन बाद में वहां हाई वोल्टेज की समस्या पैदा हो गई। इसे देखते क्षेत्र में लोगों ने रात में पंखे, कूलर, टीवी समेत अन्य उपकरण बंद कर दिए। सुबह चार बजे तक बूंदाबांदी का दौर जारी रही। इस कारण आधी रात के बाद लाइनों में आईं खराबियां ठीक करने का काम सुबह सात बजे के बाद कराया जा सका क्योंकि खंभों पर चढ़कर भीगी लाइनों को तत्काल ठीक करना संभव नहीं था। बाद में लाइनें चालू होने पर भी ट्रिपिंग से बिजली आपूर्ति में बाधा पड़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed