फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   light problem

बारिश के बावजूद बिजली बिल जमा करने उमड़े लोग

Fri, 23 Jan 2015 12:10 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 23 Jan 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
पॉवर कारपोरेशन की ओर से चलाए जा रहे बिजली चेकिंग अभियान के तहत बृहस्पतिवार को सुबह से बारिश होने के कारण घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के कनेक्शन चेक नहीं किए जा सके, लेकिन बहादुरगंज सब स्टेशन परिसर में लगाए गए कैंप में अपनी बिजली बिल संबंधी दिक्कतें दूर कराने को तमाम उपभोक्ता उमड़े। इस दौरान शिविर में बाकीदार उपभोक्ताओं ने 11 लाख रुपये की देनदारी चुकाई। साथ ही लोड बढ़ोत्तरी, मीटर बदलने और ओटीएस रजिस्ट्रेशन आदि से संबंधित काम कराए।
विज्ञापन

कनेक्शन चेकिंग के तयशुदा रोस्टर के अनुसार बृहस्पतिवार को कटिया टोला में कैंप लगाकर वहां के घरों और दुकानों की चेकिंग कराई जानी थी। चूंकि, सुबह से ही हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया इसलिए कटिया टोला में दो दिन से रोड के किनारे खुले स्थान पर लग रहे शिविर को बहादुरगंज सब स्टेशन पर ट्रांसफर करना पड़ा। बावजूद इसके बिल जमा कराने वाले बारिश से बेपरवाह होकर वहां पहुंचे।
विज्ञापन

एसडीओ बृजेश गौतम ने करीब एक सौ ऐसे उपभोक्ताओं के बिल जमा कराए जिनके कनेक्शनों पर लंबे समय से रीडिंग स्टोर थी। करीब 140 लोगों ने पांच लाख रुपये कैश जमा करके रसीदें कटवाईं। अन्य उपभोक्ताओं ने करीब सात लाख रुपये के चेक जमा किए। इसी क्रम में ओटीएस केतहत 30 रजिस्ट्रेशन हुए और 27 कनेक्शनों के लोड बढ़ाए गए। एसडीओ गौतम के अनुसार मीटर बदलने के 39 आवेदन मिले जिनमें से 17 मीटर लगा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed