{"_id":"4627d62249915e8f6b69ae66621187be","slug":"light-problem-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुंके तीन ट्रांसफार्मर, बदला सिर्फ एक, भड़के नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुंके तीन ट्रांसफार्मर, बदला सिर्फ एक, भड़के नागरिक
निगोही (शाहजहांपुर)
Updated Fri, 02 Jan 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में तीन दिन से फुंके पड़े तीन प्रमुख ट्रांसफार्मरों में से एक शुक्रवार को बदल दिया गया, लेकिन बाकी दोनों ट्रांसफार्मर पॉवर कारपोरेशन के अफसरों ने वायदे के अनुसार चालू नहीं कराए। इसके विरोध में नागरिकों ने थाने के सामने शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग शुक्रवार को फिर जाम करके प्रदर्शन किया। दोनों ट्रांसफार्मर शनिवार तक चालू करा दिए जाने के आश्वासन पर नागरिक शांत हुए।
कसबे में एक सप्ताह पहले बारहराना मोहल्ले का 400 केवीए वाला ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग से जल गया था। उसे बदलकर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने पर तीन घंटे बाद वह भी जल गया। वहां नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था हो पाती कि तीन दिन पहले थाने के पास और एक मदरसा के नजदीक रखे 400 केवीए के दो अन्य ट्रांसफार्मर फुंक जाने से कस्बे की बिजली सप्लाई चौपट हो गई।
बिजली संकट को निशाने पर लेकर बीते दिन नागरिकों ने थाने के सामने प्रदर्शन कर रोड जाम कर दिया था। उस वक्त एसआई वीरपाल सिंह ने जेई दिनेश दीक्षित से बात करके शुक्रवार तक दो ट्रांसफार्मर लगवा दिए जाने का वायदा किया, लेकिन जेई दीक्षित ने सिर्फ थाने के पास नया ट्रांसफार्मर लगवाया। बाकी दोनों स्थानों पर ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जाने से नागरिकों का गुस्सा उबाल खा गया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ममता शर्मा और समाजसेवी श्रीपाल सिंह की अगुवाई में तमाम लोग शुक्रवार को पूर्वांह करीब 11 बजे थाने के सामने जा पहुंचे। वहां उन्होंने नारेबाजी करके रोड जाम कर दिया। तीन घंटे तक जाम लगा रहने से पीलीभीत रोड पर गन्ने से लोड तमाम ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और अन्य वाहन फंस गए। बाद में मौके पर पहुंचे जेई दीक्षित ने दोनों ट्रांसफार्मर शनिवार तक लगवाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
जल्द लग जाएंगे दोनों ट्रांसफार्मर
‘विभाग की स्थानीय वर्कशॉप से इतनी जल्दी सभी ट्रांसफार्मर मिलने संभव नहीं थे। 400 केवीए के दो नए ट्रांसफार्मर बरेली से चल चुके हैं और उन्हें शनिवार तक नियत स्थानों पर लगा दिया जाएगा।’
-दिनेश दीक्षित, जेई, पॉवर कारपोरेशन
पीस कमेटी की बैठक में उठाया गया मुद्दा
थाना परिसर में शुक्रवार को हुई शांति समिति की बैठक में भी कस्बे के बिजली संकट का मुद्दा प्रमुखता से उठा। नागरिकों का कहना था कि जनहित की समस्याओं का समय से निस्तारण होता रहे तो शांति में खलल नहीं पड़ेगा। एसडीएम पदम सिंह ने भी माना कि शासन से नए ट्रांसफार्मरों की डिमांड पूरी होने में कुछ दिन का समय लगता है।