फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   light problem

बिजली कटौती के खिलाफ सरकार का पुतला फूंका

Sun, 22 Feb 2015 11:40 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 22 Feb 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
light problem
यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने के बावजूद सुबह और रात की बिजली कटौती पर रोक नहीं लगने पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता रविवार को भड़क उठे। उन्होंने टाउनहाल के पार्टी कार्यालय में सभा करके बिजली विभाग की मनमानी को आड़े हाथों लिया। बाद में लाल इमली चौराहे पर प्रदर्शन करके प्रदेश सरकार और पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता का पुतला फूंका।
विज्ञापन

खास यह है कि इस संबंध में सेवादल के कार्यकर्ता पिछले सप्ताह भी विरोध प्रदर्शन करके परीक्षा के दौरान बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने कटौती पर रोक नहीं लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी, लेकिन पॉवर कारपोरेशन के अफसर इस ओर से बेपरवाह रहे। इसी बात से नाराज होकर सेवादल के कार्यकर्ताओं ने बैठक करके आंदोलन की रूपरेखा तय की।
विज्ञापन

इस मौकेपर सेवादल के शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि इस संबंध में डीएम केनाम 16 फरवरी को दिए गए ज्ञापन को प्रशासन स्तर से कोई तवज्जो नहीं दी गई। सरकार छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और छात्रवृत्ति बांट रही, लेकिन परीक्षा के दौरान उनके भविष्य से हो रहे खिलवाड़ पर चुप्पी साधे है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कृष्ण विनोद मिश्र ने कहा कि बिजली कटौती कम नहीं हुई तो पार्टी कार्यकर्ता सेवादल के कंधा से कंधा मिलाकर बेमियादी आंदोलन छेड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद कार्यकर्ता पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए लाल इमली चौराहे पर पहुंचे। वहां कुछ देर प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने पुतला आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन में रामकुमार वर्मा, संजीव मिश्रा, मोहम्मद कासिम, आशीष वर्मा, संतोष शुक्ला, गौरव वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed