{"_id":"65aef1f4e83b5665770c0236","slug":"light-ghee-and-oil-lamps-to-welcome-lord-shri-ram-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-12129-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रभु श्रीराम के स्वागत में जलाए घी-तेल के दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रभु श्रीराम के स्वागत में जलाए घी-तेल के दीये
Tue, 23 Jan 2024 04:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रामोत्सव के रूप में सोमवार को बार फिर से दीपावली मनाई गई। शाम को हर घर के आंगन में प्रभु श्री राम के नए और भव्य मंदिर में प्रतिस्थापित होने की खुशी में घी और तेल के दीय जलाए गए। घरों को बिजली की झालरों से रोशन किया गया। देर रात तक आतिशबाजी भी की गई।
शहर और ग्रामीण इलाकों में दो महीने बाद फिर से दीपावली मनाई गई। भगवान रामलला को अपना घर मिलने पर रामभक्तों की खुशी का ठिकाना नहीं था। बाजार और कॉलोनियों में विशेष सजावट की गई। बच्चों व बड़ों ने आतिशबाजी जलाकर खुशी का इजहार किया। इनमें महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। उनका कहना था कि हमारे भगवान आए हैं, उनका स्वागत तो करना बनता है। इससे पहले घरों में भगवान श्रीराम लला का पूजन भी किया गया।
मिट्टी के दीयों की हुई खरीदारी
लोगों ने दिन में ही बाजार से मिट्टी के दीये खरीद लिए थे। दीये बेचने वाले लोग दिनभर अपनी दुकानें सजाए रहे। ठेले और साइकिलों पर भी मोहल्लों में जाकर दीये बेचे। भगवा झंडे और श्रीराम के चित्र व पूजा-पाठ की सामग्री भी खरीगी गई। कुम्हारों व पूजा सामग्री बचने वालों का कहना था कि भगवान श्रीराम की कृपा से दोबारा रोजगार मिल गया।
विज्ञापन
आप कार्यकर्ताओं ने भी किया हवन-पूजन
फोटो 57
शाहजहांपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन और प्रसाद वितरण किया। इस बीच प्रभु श्रीराम से देश की एकता और संविधान की रक्षा के लिए, समृद्धि और सद्भाव की प्रार्थना की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजीव कुमार यादव, जिला महासचिव जेबी, मानिक चंद्र रस्तोगी, अनीता देवी, अमित वर्मा, वीरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। संवाद