फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Life started getting scorched by hot westerly winds

गर्म पछुआ हवा के साथ लू के थपेड़ों से झुलसने लगा जनजीवन

Thu, 07 Apr 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Life started getting scorched by hot westerly winds
शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को तेज धूप से बचने के लिए चेहरे पर दुपट्टा बांधकर बाजार जाती महिलाएं ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। तेज धूप निकलने के साथ पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक उछल रहा है। हवा में नमी कम होने से पछुआ हवा के झोंके बुधवार से गर्म हुए तो जनजीवन को लू के थपेड़े झुलसाने लगे। सुबह कुछ देर मौसम सुहाना रहा, लेकिन बाद में धूप निकलने के साथ हवा की गति बढ़ी तो गर्मी का प्रकोप भी बढ़ गया। घरों से निकले लोगों को सिर ढकने के लिए कैप और गमछों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

चार दिन पहले तक अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रहा, लेकिन गत रविवार से गर्म हवा चलनी शुरू हुई तो अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री बढ़कर 39.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। यही नहीं, अगले दिन सोमवार को थर्मामीटर का पारा 40 डिग्री सेल्सियस हो गया। मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री घटकर 19 डिग्री सेल्सियस हुआ, लेकिन इससे गर्मी में कोई कमी महसूस नहीं हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री घटकर 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन लू के थपेड़े आग बरसाते रहे। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार सुबह की तुलना में शाम को वायुदाब 40 अंक कम हो गया है। इस कारण बृहस्पतिवार को सुबह से हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन इससे उमस भरी गर्मी का प्रकोप बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ाएगी खसरा और वायरल बुखार के मरीज
वरिष्ठ होम्योपैथ एवं गंभीर बीमारियों के विशेषज्ञ डॉ. रवि मोहन का मानना है कि दिन में 38 से 40 डिग्री और इससे अधिक तापमान उन सभी लोगों के लिए खतरे की घंटी है, जो शारीरिक रूप से कमजोर हैं और पहले से एलर्जी, दमा, पीलिया, मूत्र विकार आदि बीमारियों से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि दिन रात के तापमान में दस डिग्री से ज्यादा अंतर इन सभी बीमारियों के अलावा बच्चों-बुजुर्गों में डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) से चक्कर आने, जी मितलाने, तेज बुखार, खसरा, हरपीज, शरीर पर लाल चकत्ते पड़ने, खुजली होने आदि समस्याएं बढ़ा सकता है। इस मौसम में जो लोग पानी कम पिएंगे, उन्हें यूरिनल अर्थात मूत्राशय संबंधी रोग होने की आशंका रहेगी। दिन में गर्मी से खाना जल्दी खराब होने लगा है। ऐसे में बासी भोजन करने पर उसमें पनपे पीलिया और टायफाइड के विषाणु सेहत बिगाड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारियों से इस तरह करें बचाव
- ठंडे स्थान से एकदम तेज धूप में जाने और बाहर से आने पर कूलर के पास बैठने से बचें।
- बाहर जाने पर हर एक घंटे के अंतराल पर कम से कम एक गिलास पानी जरूर पिएं।
- जहां तक संभव हो बासी भोजन का सेवन करने से बचें।
- बच्चों और बुजुर्गों को तेज धूप से बचाए रखने का प्रयास करें।
- धूल से बचने के लिए एलर्जी के मरीज मास्क लगाकर ही बाहर निकलें।
- तापमान में कमी लाने को घर के आसपास शाम को पानी का छिड़काव करें।
(जैसा कि डॉ. रवि मोहन ने बताया)

शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को तेज धूप के दौरान हाथ में पानी की बोतल लेकर जाती महिला। संवाद

शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को तेज धूप के दौरान हाथ में पानी की बोतल लेकर जाती महिला। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed