फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Life on the Line: Student Crosses Railway Crossing While Skating, Lands in Deep Trouble

जान हथेली पर : स्केटिंग करते छात्र ने पार की रेलवे क्रॉसिंग, बुरे फंसे

Sat, 21 Mar 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Life on the Line: Student Crosses Railway Crossing While Skating, Lands in Deep Trouble
मोक्षधाम रेलवे क्रॉसिंग पर झुककर निकलता छात्र। स्रोत: वीडियो ग्रेब
शाहजहांपुर। रोजा और शाहजहांपुर के बीच मोक्षधाम रेलवे क्रॉसिंग से स्केटिंग करते हुए छात्र के नीचे से निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, जो अब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती। वीडियो सामने आने के बाद जीआरपी ने छात्र की तलाश शुरू की। छात्र के पिता को बुलाकर हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र का रहने वाला 16 वर्षीय किशोर इंटर का छात्र है। स्केटिंग करने का शौकीन छात्र जीएफ कॉलेज की तरफ से आते हुए मोक्षधाम रेलवे क्रॉसिंग से गुजरा। फाटक बंद था, इसलिए छात्र उसके नीचे से निकल गया। कानों में हेडफोन लगाए और पीठ पर स्कूल बैग लटकाए छात्र के जान हथेली पर रखकर रेलवे फाटक पार करने का इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद जीआरपी थाना प्रभारी अनिल कुमार ने वीडियों का संज्ञान लेते हुए छात्र की तलाश शुरू कराई। जीआरपी ने छात्र की पहचान कर उसके पिता को थाने बुलाया। पुलिस ने वीडियो को दिखाते हुए छात्र के कृत्य को लेकर पिता से नाराजगी जताई। बताया कि ट्रेन के आने पर इमरजेंसी ब्रेक लगाने पर भी चोट लग सकती थी। पुलिस के अनुसार, पिता ने बेटे के दोबारा गलती नहीं करने का वादा किया। बाद में उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
क्रॉसिंग पर हो चुकीं हैं दो घटनाएं
पिछले डेढ़ साल में मोक्षधाम रेलवे क्रॉसिंग पर दो घटनाएं हो चुकी हैं। क्रॉसिंग पर सिपाही की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। कुछ दिन पहले लेखपाल की भी ट्रेन से कटकर मौत हुई थी। इस क्रॉसिंग पर प्रतिदिन छात्र-छात्राओं के अलावा सैकड़ों लोग गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed