फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Less diesel to meet the fierce state driver

डीजल कम मिलने पर भड़के राजकीय वाहन चालक

Sat, 28 Jan 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 28 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
निर्वाचन ड्यूटी में लगाए गए विभिन्न विभागों के सरकारी वाहनों को उनकी भौतिक स्थिति के आधार पर डीजल आपूर्ति की पर्चियां जारी नहीं किए जाने से वाहन चालकों का गुस्सा भड़क उठा। वाहन चालकों ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों के बूथ निरीक्षण के लिए पर्याप्त डीजल नहीं मिलने पर सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में हंगामा करना शुरू कर दिया। हालांकि, बाद में मौके पर पहुंचे वाहन व्यवस्था प्रभारी/सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे ने वाहन चालकों को उनकी मांग के अनुसार डीजल की पर्चियां उपलब्ध कराकर उनका गुस्सा शांत किया। विधानसभा निर्वाचन के लिए डीएम ने सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए तमाम जिला स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित कर उन्हें बूथों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। सेक्टर मजिस्ट्रेट को दौरा कराने के लिए राजकीय वाहनों को डीजल की जरूरत पड़ी तो वे सैनिक कल्याण कार्यालय में बनाए गए विशेष काउंटर पर डीजल आपूर्ति की पर्चियां लेने गए। वहां मौजूद कर्मचारियों ने वाहनों का एवरेज 12 किमी प्रति लीटर मानते हुए पर्चियां जारी कीं तो वाहन चालकों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। वाहन चालकों का कहना था कि अधिकांश वाहन पुराने होने के कारण प्रति लीटर सिर्फ आठ किमी का एवरेज दे रहे हैं, इसलिए डीजल पर्चियां भी उसी के अनुरूप बढ़ी मात्रा के अनुरूप जारी की जाएं। इसे लेकर हंगामेबाजी की भनक लगते ही सिटी मजिस्ट्रेट वहां जा पहुंचे। उन्होंने बीच का रास्ता निकालते हुए सभी वाहनों का औसत एवरेज दस किमी प्रति लीटर मानते हुए चालकों को पर्चियां जारी कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed