फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Leopard spotted in Nigohi area with two cubs, panic

निगोही इलाके में दो शावकों संग देखा गया तेंदुआ, दहशत

Fri, 30 Oct 2020 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted in Nigohi area with two cubs, panic
निगोही (शाहजहांपुर)। निगोही इलाके में तेंदुआ की चहलकदमी जारी है। बुधवार रात गांव पिपरिया उदय भानपुर के पास तेंदुआ को दो शावकों के साथ सड़क रोड पर जाते देखा गया। बृहस्पतिवार को सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। हालांकि टीम का कहना है कि कोई पगचिह्न नहीं मिले।
विज्ञापन

निगोही इलाके के गांव हरदयलनगर निवासी विपिन कुमार शर्मा और बंडा क्षेत्र के गांव उदरावरणीय टिकरी के छोटेलाल कंबाइन चलाते हैं। बुधवार रात दोनों निगोही क्षेत्र के गांव पिपरिया उदयभानपुर स्थित ईंट भट्ठा पर रुके थे। विपिन कुमार ने बताया कि रात में करीब 10 बजे वह शौच के लिए गए। तभी उन्होंने शाहजहांपुर-पीलीभीत रोड पर ट्रक की रोशनी में दो शावकों के साथ तेंदुआ को जाते देखा। तेंदुआ देखकर घबराए विपिन दोबारा कंबाइन पर चढ़ गए। बृहस्पतिवार विपिन ने इसकी जानकारी लोगों को दी तो दहशत फैल गई। इससे पहले बुधवार शाम करीब छह बजे सपौरा गौंटिया निवासी संतराम ने तेंदुआ को धर्मकांटा से कुछ दूरी पर होकर जाते देखा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तेंदुआ होने की सूचना दी तो तिलहर रेंजर पीसी पंथ ने डिप्टी रेंजर मनोज को टीम के साथ पिपरिया उदयभानपुर भेजा। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने नहर की झाड़ियों, गन्ने के खेतों में कांबिंग की, लेकिन तंदुेआ नहीं दिखा और न ही उसके पगचिह्न मिले। इससे ग्रामीणों को सतर्क करने के बाद वन विभाग की टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद टीम को पिपरिया उदयभानपुर भेजा गया था, लेकिन किसी जंगली जानवर के पगचिह्न नहीं मिला। हालांकि लर्ट रहने को कहा गया है।
- पीसी पंत, रेंजर तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed