{"_id":"61d49c302f7bb010d14cf9cd","slug":"leopard-kills-goat-elderly-thinks-he-attacked-wife-died-due-to-shock-shahjahanpur-news-bly471516182","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने बकरी को मारा... बुजुर्ग ने समझा पत्नी पर हमला... सदमे में हालत बिगड़ने के बाद मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने बकरी को मारा... बुजुर्ग ने समझा पत्नी पर हमला... सदमे में हालत बिगड़ने के बाद मौत
विज्ञापन
ेंदुए के हमले में घायल बकरी दिखाती गांव कुभियां के आशाराम की पुत्री
- फोटो : POWAYAN
खुटार (शाहजहांपुर)। तेंदुए ने रविवार रात गांव राठ में रामचंद्र की झोंपड़ी में बंधी बकरियों पर हमला कर दिया था। आवाज सुनकर परिवार के लोग बचाने दौड़े तो रामचंद्र (66) को लगा कि तेंदुए ने उनकी पत्नी पर हमला कर दिया है। इसके बाद बुजुर्ग को सदमा लगा और हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार शाम उनकी मौत हो गई।
रामचंद्र की पत्नी पारुल देवी ने बताया कि उन्होंने घर के सामने कुछ दूर झोंपड़ी डाल रखी है। उसमें बकरियां बांधी जाती हैं। रविवार रात साढ़े 12 बजे तेंदुए ने झोपड़ी में बंधी बकरियों पर हमला कर दिया था। एक बकरी को घायल कर दिया। बकरियों की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो रामचंद्र को लगा कि तेंदुए ने उनकी पत्नी पर हमला कर दिया है। इससे वह सदमे में आ गए और उनकी हालत बिगड़ गई।
परिवार के लोग रामचंद्र को रात में खुटार सीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार रात इलाज के दौरान रामचंद्र की मौत हो गई। परिवार के लोग शव घर ले आए और मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया। तेंदुए के हमले में घायल बकरी भी मर गई। वृद्ध की मौत से पत्नी पारुल देवी, पुत्र सागर, पुत्री दुर्गा का रो-रोकर बुरा हाल है। पारुल के अनुसार सूचना के बाद भी वनकर्मी मौके पर नहीं आए। गांव राठ की प्रधान रामलड़ैती देवी के पुत्र रामू ने रामचंद्र के घर पहुंचकर परिजन को सांत्वना दी और वन अधिकारियों से बात कर परिवार को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
भूमिहीन है रामचंद्र का परिवार
पारुल देवी ने बताया कि उनके पास जमीन नहीं है। पति मजदूरी करके घर का खर्च चलाते थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उनके दस वर्षीय पुत्र सागर, 14 वर्षीय पुत्री दुर्गा है।
सोमवार रात गांव कुभियां पहुंचा तेंदुआ
सोमवार रात तेंदुआ गांव राठ के पास गांव कुभियां में पहुंच गया और गांव के आशाराम के घर से एक बकरी को खींचकर ले जाने लगा। शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया।
गांव बुझिया में तेंदुए के आने की जानकारी पर जांच की गई थी। गांव राठ और कुभियां में तेंदुए के आने की जानकारी नहीं है। टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। -अशोक चतुर्वेदी, प्रभारी रेंजर खुटार

ांव राठ निवासी रामचंद्र का फाइल फोटो- फोटो : POWAYAN